बदलते मौसम में अक्सर देखा जाता है कि लोग खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. अब नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और दिसंबर की शुरुआत होने को है. इसी के साथ सर्द भरी हवाओं का चलना भी शुरू हो गया है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं. इस मौसम में नाक बहना, गले में खराश, कन्जेक्शन, छींक और खांसी जैसे लक्षण दिखते हैं. यदि इस मौसम में कोई सर्दी की चपेट में आ जाता है तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
नॉर्मल जुकाम समझकर बड़ी बीमारी को न दें न्यौता-
पिछले दो वर्षों से कोरोना के कहर से सभी प्रभावित रहे हैं. ऐसे में साधारण जुकाम भी भयभीत कर देता है. दो से सात चार दिनों तक जुकाम रहता है. ये एक से दूसरे में फैलता भी है. ऐसे में घुटनों और जोड़ो में दर्द, थकान, हरारत, कंपकंपी जैसे लक्षण दिखें तो समझ जाना चाहिए कि ये साधारण जुकाम नहीं है. आमतौर पर जुकाम कोई गंभीर बीमारी नहीं होती. कई विशेषज्ञ कहते हैं कि साल में दो या तीन बार जुकाम होना ही चाहिए लेकिन इसके लगातार बने रहने से ये गंभीर रूप ले लेता है. खासतौर से बच्चे और वृद्धों में अस्थमा, बलगम बना रहे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
New Mom Diet Plan: जानें प्रसव के बाद नई माओं को खाने में क्यों शामिल करने चाहिए ये सुपरफूड्स

कोरोना के खतरे ने जुकाम को डराने वाला बना दिया है-
कई मायनों में ये देखा भी गया है कि जुकाम जानलेवा बन गया है. जुकाम के रहते आपने ध्यान नहीं दिया तो कोरोना भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि वैक्सीन लगवाएं. सर्दी के मौसम में जुकाम से लेकर हार्ट अटैक, अस्थमा, आर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी भी आपको परेशान कर सकती हैं. इसलिए जुकाम को हल्के में न लें.
Diabetes Diet: आपकी रसोई की इन 4 चीजों से कंट्रोल हो सकता है हाई ब्लड शुगर लेवल
200 तरह का हो सकता है जुकाम-
कई बार जुकाम नार्मल लगता है और कई बार लंबे समय तक जुकाम बने रहने से बड़ी बीमारी का अंदेशा बना रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं जानकारों के अनुसार जुकाम भी 200 तरह का होता है.
कैसे पहचानें कि आपको सामान्य सर्दी है या और कुछ- How To Know Cold And Cough Or Something Else:
- कोरोना वायरस की बात करें तो सूखी खांसी कोविड-19 का सबसे सामान्य लक्षण है. डॉक्टरों की मानें तो कोरोना वायरस से संक्रमित 60 से 82 प्रतिशत मरीजों में शुरुआत में सूखी खांसी की समस्या देखने को मिलती है. सूखी खांसी में खांसते समय बलगम बाहर नहीं आता है. यदि आपको सूखी खांसी है तो आप कोविड टेस्ट करवा लें.
- यदि आपको खांसी की समस्या लंबे वक्त से है तो कोरोना वायरस से संक्रमित होने की निशानी हो सकती है. अगर किसी को ज्यादा लम्बे समय से खांसी की समस्या है या फिर एक दिन में 3-4 बार ऐसा हो कि आप लगातार 1 घंटे तक खांसते हैं तो इसे इग्नोर न करें. इस तरह के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट करवाएं.
- सामान्य खांसी होने पर सांस फूलने या सांस लेने में तकलीफ नहीं होती है. अगर आपको सांस लेने में दिक्कत है तो फ़ौरन डॉक्टर की सलाह लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं