- पार्किंसन के बहुत से रोगियों को डिमेंशिया भी हो जाता है.
- पार्किंसन नामक ये रोग दिमाग के कुछ हिस्से में आए विकार के कारण होता है.
- डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है जिसका सीधा असर मरीज के दिमाग पर पड़ता है.
पार्किंसन नर्वस सिस्टम में आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ने वाला एक विकार होता है. इससे इंसान के शरीर की पूरी गतिविधि प्रभावित होती है. पार्किंसन रोग को लेकर एक चिंताजनक पहलू और भी है, वो है पार्किंसन और डिमेंशिया यानी कि मनोभ्रंश के बीच का कनेक्शन. ऐसा देखा जा रहा है कि पार्किंसन के बहुत से रोगियों को डिमेंशिया भी हो जाता है. आपको बता दें कि पार्किंसन नामक ये रोग दिमाग के कुछ हिस्से में आए विकार के कारण होता है. पार्किंसन रोग से पीड़ित लगभग 40% मरीजों में कॉग्निटिव इंपेयरमेंट का एक अधिक गंभीर रूप विकसित होने लगता है, इसे ही डिमेंशिया कहते हैं.
पार्किंसन के लक्षण
पार्किंसन के लक्षणों की बात करें तो इसमें कंपन (ट्रेमर), शरीर में जकड़न, सुस्ती, गति में बदलाव, शारीरिक संतुलन (बैलेंस) में दिक्कत. इस बीमारी का दूसरा नाम मोटर डिसऑर्डर या मूवमेंट डिसऑर्डर भी है. पार्किंसन के साथ डिमेंशिया का कनेक्शन चिंता का विषय है. करीब एक-तिहाई पार्किंसन रोगियों को डिमेंशिया होता है, इसे पार्किन्संस रोग डिमेंशिया (Parkinson's Disease Dementia) कहा जाता है. मस्तिष्क की कोशिकाओं में हुए डैमेज के कारण इसका याददाश्त पर भी असर पड़ता है. यही कारण है कि पार्किंसंस के मरीजों की डिमेंशिया भी हो जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
सीधे दिमाग पर करता है असर
डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है जिसका सीधा-सीधा असर मरीज के दिमाग पर पड़ता है. डिमेंशिया की वजह से मरीज अपनी डेली रूटीन भी ठीक से फॉलो नहीं कर पाता. डिमेंशिया के कारण होने वाली बाकी बीमारियां भी सीधे दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं. डिमेंशिया की बात की जाए तो, इस बीमारी में सबसे पहले मरीज की याद्दाश्त पर ही असर दिखना शुरू होने लगता है यानी वह हर दिन के आसान काम भी भूलने लग जाता है. मिड एज वालों में बीपी में आई अचानक से गिरावट डिमेंशिया या स्ट्रोक के बढ़ते खतरे का इशारा हो सकती है. बीपी लो हो जाने पर मरीज को खड़े होने के दौरान बेहोशी या चक्कर आना जैसा महसूस होता है. इस रोग में मस्तिष्क तक खून ले जाने वाली धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे मस्तिष्क का कुछ भाग ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत हो जाता है.

Photo Credit: iStock
डिमेंशिया के लक्षण
- रोजमर्रा की आम बातें भूल जाना.
- उल्टे कपड़े पहनना या गंदे कपड़े पहन लेना.
- तारीख, महीना, साल, शहर और अपना घर भी भूल जाना.
- किसी चीज की फोटो को देखकर समझने में मुश्किल होना.गिनती करने में परेशानी.
- बोलते या लिखते हुए गलत शब्द का इस्तेमाल करना या शब्दों का मतलब ठीक से न समझ पाना.
- अपने आप में चुपचाप या गुमसुम सा रहना, मेल-जोल बंद कर देना. चुप्पी साधना और मामूली सी बातों पर ही गुस्सा करना और चिल्लाना.
क्या और किसे होता है सारकोमा कैंसर? जानें Dr. Surender Kumar Dabas से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं