विज्ञापन

Organic, Natural और Pure में क्या फर्क है? 90% लोग नहीं जानते पैकेट पर लिखे इन शब्दों का असली मतलब

कई बार कुछ लोग पैकेट के पीछे लिखे 'Natural', 'Organic' और 'Pure' का मतलब नहीं समझ पाते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

Organic, Natural और Pure में क्या फर्क है? 90% लोग नहीं जानते पैकेट पर लिखे इन शब्दों का असली मतलब
खरीदने से पहले जान लें फर्क
NDTV

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी डाबर इंडिया को अपने शहद, घी और अन्य उत्पादों से '100%' वाले दावों को तुरंत हटाने का कड़ा आदेश दिया है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार किसी भी कंपनी की पैकेजिंग और विज्ञापनों में '100% Natural', '100% Pure' और '100% Organic' जैसे शब्दों का इस्तेमाल भ्रामक और अस्पष्ट है.

लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो किसी भी कंपनी के पैकेट के पीछे लिखे 'Organic', 'Natural' और 'Pure' में क्या अंतर होता है, यह नहीं समझ पाते. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है कि आप समझ नहीं पाते कि पैकेट के पीछे लिखी चीजों का मतलब क्या होता है?

पैकेट के पीछे 'Organic' का क्या मतलब होता है?

नेचर्स पाथ के अनुसार नेचर्स पाथ के अनुसार ऑर्गेनिक खेती में मिट्टी की क्वालिटी बनाए रखने के लिए खाद और कम्पोस्ट जैसी प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया जाता है. अगर बात दूध, अंडे या मांस जैसे उत्पादों की हो, तो ऑर्गेनिक फार्मिंग में जानवरों को ऑर्गेनिक खाना खिलाया जाता है और बीमारी से बचाव के लिए उनकी देखभाल की जाती है. अगर आपको किसी पैकेट के पीछे 'Organic' लिखा हुआ दिखाई दे, तो समझ जाइए कि उस प्रोडक्ट को बनाने में जिस फसल या सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. मार्केट में किसी भी 'Organic' चीज को बेचने से पहले कई सर्टिफिकेट अप्रूव करवाने पड़ते हैं, जिससे यह भरोसा किया जा सकता है कि वो प्रोडक्ट वाकई ऑर्गेनिक है.

पैकेट के पीछे 'Natural' का क्या मतलब होता है?

अगर किसी भी चीज के पैकेट के पीछे 'Natural' लिखा है, तो इसका मतलब है कि उस प्रोडक्ट को बनाने के लिए  कृत्रिम रंग, सिंथेटिक स्वाद या बनावटी चीजें नहीं मिलाई गई है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि उस फसल की खेती भी प्राकृतिक तरीके से हुई है या जानवरों को ऑर्गेनिक तरीके से पाला गया है.

पैकेट के पीछे 'Pure' का क्या मतलब होता है?

'Pure' का मतलब है प्रोडक्ट 100% शुद्ध है, इसमें किसी बाहरी चीज की मिलावट नहीं की गई है और यह उसी सामग्री से बना है जिसका लेबल पर जिक्र है.

इसे भी पढ़ें: Organic Vs Non-Organic Food: क्या ऑर्गेनिक फूड नॉन-ऑर्गेनिक से ज्यादा सेहतमंद हैं? जानें दोनों के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Organic, Natural, Pure, FASSI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com