विज्ञापन

केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पर्यटक केरल के एक नेचुरल वाटर स्पॉट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. अगर आप बिना महंगे वाटर पार्क का टिकट खरीदे पानी में मस्ती करना चाहते हैं, तो केरल की एक खास जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी.

केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा
केरल वाटर पार्क

अगर आप बिना महंगे वाटर पार्क का टिकट खरीदे पानी में मस्ती करना चाहते हैं, तो केरल की एक खास जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पर्यटक केरल के एक नेचुरल वाटर स्पॉट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. ये जगह मलप्पुरम जिले के नीलांबुर स्थित टीके कॉलोनी (TK Colony) में है. वीडियो में लोग नहर के बहते पानी में तैरते, ठंडे पानी का मजा लेते और नेचुरल वॉटर स्लाइड पर फिसलते दिखाई दे रहे हैं.

यहां प्रकृति ने खुद एक शानदार वाटर स्लाइड बनाया है. इसके साथ ही यहां एक चेक डैम और नहर भी है, जहां लोग घंटों तक ठंडे पानी में तैरने और मस्ती करने का आनंद ले सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस जगह पर घूमने और पानी का मजा लेने के लिए कोई महंगी एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती, इसलिए ये बजट ट्रैवलर्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है.

 वाटर स्लाइड कैसे पहुंचे?

टीके कॉलोनी केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर क्षेत्र में स्थित है. ये जगह अभी भी आम पर्यटकों के बीच ज्यादा फेमस नहीं है, इसलिए यहां आपको भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच पानी में मस्ती करने का मौका मिलेगा. ये स्थान बेंगलुरु से करीब 320 किलोमीटर दूर है. आप सड़क मार्ग से नीलांबुर पहुंच सकते हैं और वहां से टीके कॉलोनी आसानी से जा सकते हैं. अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो सबसे नजदीकी कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर है. वहीं, नीलांबुर का अपना रेलवे स्टेशन भी है, इसलिए ट्रेन से पहुंचना भी आसान है.

नीलांबुर में क्या-क्या घूम सकते हैं?

नीलांबुर को सागौन की धरती के नाम से भी जाना जाता है. यहां की मिट्टी सागौन के पेड़ों की खेती के लिए बेहद अच्छी होती है. नीलांबुर का टीक म्यूजियम भी है. जिसमें आपको सागौन की लकड़ी का इतिहास, उसके उपयोग और जंगलों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी.

यह भी पढ़ें:- कमरे को फ्रेश रखने के लिए क्या करें? रोजमेरी और लौंग को पानी में उबालें और फिर देखें कमाल

यह भी पढ़ें:- बर्फबारी देखनी है? नवंबर में स्नोफॉल देखने के लिए सबसे बेस्ट ये 3 जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Natural Waterpark, Waterpark
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com