विज्ञापन

केले के छिलके से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर टॉनिक, लंबे और चमकदार बालों के लिए आजमाएं ये तरीका

Banana Peel Hair Rinse: केले के छिलके का पानी इन दिनों नेचुरल हेयर टॉनिक के रूप में चर्चा में है. इसे उबालकर हेयर रिंस या मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और झड़ना रोकने के दावों के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं.

केले के छिलके से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर टॉनिक, लंबे और चमकदार बालों के लिए आजमाएं ये तरीका
कैसे बनाएं केले के छिलके का पानी
ndtv

बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाने के लिए लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के साथ कई घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. इन दिनों केले के छिलके का पानी भी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर इसे नेचुरल हेयर टॉनिक बताकर इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है. दावा है कि इससे बालों को पोषण मिलता है और उनकी ग्रोथ बेहतर हो सकती है. लेकिन क्या केले के छिलके का पानी वाकई बाल बढ़ाने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी बातें.

कैसे बनाएं केले के छिलके का पानी

एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए 2 केले के छिलके लें और उन्हें बहते पानी में अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसमें केले के छिलकेे मिलाकर करीब 10 से 15 मिनट तक उबालें. इसके बाद गैस बंद करके पानी को ठंडा होोने दें. ठंडा होने पर इसे छान लें. आपका होममेड रिंस तैयार है.

हेयर रिंस की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप इसे आजमाना चाहते हैं तो शैंपू करने के बाद बालों पर थोड़ी मात्रा में इस्तेमााल कर सकते हैं. इसके बाद साफ पानी से बाल धो लें. पहली बार इस्तेमाल करते समय कम मात्रा लें और देखें कि स्कैल्प पर कोई परेशाानी तो नहीं हो रही.

हेयर मास्क में मिलाने का तरीका

केले के छिलके के पानी में थोड़ा एलोवेरा जेल या दही मिलाकर हेयर मास्कक तैयार किया जा सकता है. इसे बालों की लंबाई पर कुछ देर लगाकर रखें और फिर अच्छी तरह धो लें. ध्याान रखें कि यह तरीका बालों को मुलायम बनाने का घरेलू प्रयोग भर है, इससे डैैमेज बाल ठीक होने या हेयर ग्रोथ बढ़ने की गारंटी नहीं है.

ये भी पढ़ें- हरसिंगार के फूल का ल‍िप बाम कैसे बनाएं? इसे लगाने से मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे फटे हुए होंठ

रोजाना स्कैल्प पर स्प्रे करना जरूरी नहीं

सोशल मीडिया पर इसे रोजाना स्कैल्प पर स्प्रे करने की सलाह दी जाती है, लेकिन ऐसा करने के फायदेे साबित नहीं हैं. घर पर तैयार पानी को लंबे समय तक स्टोोर करके भी न रखें. इस्तेमाल के दौरान जलन, खुजली या लालिमा महसुस हो तो तुरंत धो दें और दोबारा इस्तेमाल न करें.

बाल झड़ने पर इन बातों का रखें ध्यान

केले के छिलके में पोषक तत्व जरूर होते हैं, लेकिन इन्हें उबाालने से वे कितनी मात्रा में पानी में आते हैं और बालों की जड़ों पर क्या असर डालते हैं, इस पर पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए इसे बाल बढ़ाने या डैंड्रफ का इलाज न समझें. अमेरििकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं और सही उपचाार के लिए इसकी वजह जानना जरूरी है. लगातार बाल झड़ने या स्कैल्प में खूजली और पपड़ी की समस्या होने पर स्किनन एक्सपर्ट से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर गर्म भाप या बर्फ की सिकाई? स्किन पर बर्फ और भाप से क्या असर होता है, जानें फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana Peel, Natural Hair Care, Natural Hair Care For Gray Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com