विज्ञापन

जर्नी को बनाएं कम्फर्टेबल: ब्लोटिंग और मोशन सिकनेस पर न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत की एक्सपर्ट एडवाइस

सफर के दौरान पेट खराब, उलटी, थकान या नींद की कमी से परेशान हैं? न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा द्वारा बताई गई आसान ट्रैवल वेलनेस किट और जरूरी टिप्स से बना सकते हैं अपने सफर को आरामदायक.

जर्नी को बनाएं कम्फर्टेबल: ब्लोटिंग और मोशन सिकनेस पर न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत की एक्सपर्ट एडवाइस
ट्रैवल किट में जरूर रखें ये चीजें
NDTV

घूमने का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है, लेकिन कई लोगों के लिए सफर हमेशा आरामदायक नहीं होता. ट्रैवलिंग के दौरान पेट खराब रहना, भूख न लगना, नींद न आना और एनर्जी कम रहना जैसी समस्याएं सफर का मजा खराब कर देती हैं. इन सभी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक छोटी सी ट्रैवल वेलनेस किट के बारे में बताया है, जो लंबे से लंबे सफर को आसान बना सकती है.

ट्रैवल में कॉन्स्टिपेशन या ब्लोटिंग हो तो क्या करें?

क्या रखें?

  • 1 चम्मच अलसी के बीज
  • 1 चम्मच तिल
  • 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज
  • 2 सूखे प्रून्स
  • आधा चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा

क्या फायदा होता है?

न्यूट्रिशनिस्ट बत्रा के अनुसार अगर आपको सफर के दौरान कॉन्स्टिपेशन या ब्लोटिंग का सामना करना पड़ता है, तो  यह मिश्रण पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है, इससे कब्ज की संभावना कम हो सकती है, पेट हल्का महसूस होता है और ब्लोटिंग की परेशानी भी कम हो सकती है.

ट्रैवलिंग के दौरान मोशन सिकनेस और उलटी रोकने के लिए क्या करें?

  • आधा चम्मच अदरक का रस
  • एक चुटकी अजवाइन
  • कुछ बूंदें नींबू का रस
  • इसे पीने के बाद एक गिलास पानी पिएं

इसके फायदे क्या हैं?

यह मिश्रण पेट को शांत रखने में मदद करता है. गैस, भारीपन और मतली जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. मोशन सिकनेस की वजह से होने वाली बेचैनी में भी राहत मिल सकती है. 

ट्रैवलिंग में एसिडिटी और अपच हो तो क्या करें?

कई लोगों को ट्रैवल के दौरान बाहर का खाना खाने से कई बार एसिडिटी और अपच की शिकायत हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप,

सौंफ, मिश्री और इलायची का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है. 

इसे खाने से क्या होगा?

यह मिश्रण पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है. खाने के बाद होने वाली जलन कम हो सकती है और पाचन बेहतर बना रह सकता है.

जेट लैग से कैसे उबरें?

फ्लाइट या लंबी यात्रा के बाद शरीर का टाइम शेड्यूल बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से थकान और आलस महसूस होता  है. इससे बचने के लिए आप, 

  • सफर के दौरान कम नमक वाला भोजन चुनें.
  • शराब पीने से बचें.
  • जरूरत से ज्यादा खाना न खाएं.
  • पर्याप्त पानी पीते रहें.
  • केला, बादाम और कद्दू के बीज जैसे स्नैक्स साथ रखें.
  • समय धूप में जरूर बिताएं.

लवनीत बत्रा को बतौर पोषण विशेषज्ञ 14 सालों का अनुभव है.

इसे भी पढ़ें: बिजली का बिल घटाना है? सोलर पैनल लगवाने से पहले ये 4 गलतियां बिल्कुल न करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel Wellness, Jet Lag Tips, Lovneet Batra, Motion Sickness Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com