विज्ञापन

लाखों खर्च, फिर भी शादी का खाना क्यों हो जाता है फ्लॉप? मेन्यू प्लानिंग की ये 5 गलतियां सब कर देती हैं बर्बाद

Wedding Menu Planning: सही प्लानिंग के बिना सबसे महंगी कैटरिंग भी बेअसर हो जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी शादी में लोग खाने की तारीफ करते न थकें, तो इन 5 गलतियों को कभी न होने दें.

लाखों खर्च, फिर भी शादी का खाना क्यों हो जाता है फ्लॉप? मेन्यू प्लानिंग की ये 5 गलतियां सब कर देती हैं बर्बाद
Wedding Food Mistakes: मेन्यू प्लानिंग में हुई कुछ आम गलतियां.

Wedding Food Mistakes to Avoid: शादी का दिन हर किसी के जीवन का सबसे खास दिन होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग सजावट से लेकर कपड़ों और खाने तक पर लाखों रुपये खर्च करते हैं. लेकिन, अक्सर देखा जाता है कि इतने बड़े बजट के बावजूद शादी का खाना लोगों को प्रभावित नहीं कर पाता. मेहमान प्लेट लेकर खड़े तो रहते हैं, लेकिन संतुष्ट नहीं होते. इसका कारण सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि मेन्यू प्लानिंग में हुई कुछ आम गलतियां भी होती हैं. सही प्लानिंग के बिना सबसे महंगी कैटरिंग भी बेअसर हो जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी शादी में लोग खाने की तारीफ करते न थकें, तो इन 5 गलतियों को समझना बेहद जरूरी है.

शादी में मेन्यू प्लानिंग 5 बड़ी गलतियां | 5 Major Mistakes in Wedding Menu Planning

1. जरूरत से ज्यादा आइटम जोड़ देना

बहुत से लोग सोचते हैं कि ज्यादा डिशेस मतलब ज्यादा इम्प्रेशन. लेकिन सच्चाई इसका उल्टा है. जब मेन्यू में 40-50 आइटम होते हैं, तो मेहमान कंफ्यूज हो जाते हैं और हर चीज का स्वाद ठीक से नहीं ले पाते. इससे खाना वेस्ट भी ज्यादा होता है और क्वालिटी भी गिर जाती है. बेहतर है कि कम लेकिन शानदार और बैलेंस डिशेस रखें.

ये भी पढ़ें: मटके के पानी से आ रही है अजीब महक? जानें साफ करने का सही तरीका

Latest and Breaking News on NDTV

2. मौसम के हिसाब से खाना न चुनना

मेन्यू प्लान करते समय मौसम का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. उदाहरण के लिए सर्दियों में ठंडी चीजें या गर्मियों में भारी और मसालेदार खाना मेहमानों को पसंद नहीं आता. गर्मियों में हल्का, ठंडा और फ्रेश खाना रखें, जबकि सर्दियों में गर्म और कम्फर्ट फूड ज्यादा अच्छा लगता है.

3. सिर्फ दिखावे पर ध्यान देना, स्वाद भूल जाना

आजकल लोग इंस्टाग्राम पर दिखने वाले फैंसी फूड स्टॉल्स और विदेशी डिशेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं. लेकिन, अगर स्वाद अच्छा नहीं है, तो सारा दिखावा बेकार हो जाता है. याद रखें, लोग फोटो नहीं, स्वाद याद रखते हैं.

ये भी पढ़ें: दिनभर AC/पंखा चलता है, फिर भी कमरा ठंडा क्यों नहीं लगता है? जानें असली वजह

4. मेहमानों की पसंद को नजरअंदाज करना

हर शादी में अलग-अलग उम्र और पसंद के लोग आते हैं. अगर मेन्यू में सिर्फ एक्सपेरिमेंटल या एक ही तरह का खाना है, तो कई मेहमानों को पसंद नहीं आएगा. बच्चों, बुजुर्गों और अलग-अलग टेस्ट के लोगों के लिए बैलेंस मेन्यू रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

5. टाइमिंग और सर्विस की अनदेखी

कई बार खाना अच्छा होता है, लेकिन सही समय पर सर्व नहीं होता. ठंडा खाना या लंबी लाइनें भी मेहमानों का मूड खराब कर देती हैं. सर्विस तेज और मैनेजेबल होनी चाहिए, ताकि हर मेहमान आराम से खाना एंजॉय कर सके.

शादी का खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि यादें बनाने के लिए होता है. अगर आप इन छोटी-छोटी गलतियों से बच जाएं, तो आपका मेन्यू सच में लोगों के दिल में जगह बना सकता है. ज्यादा खर्च करने से ज्यादा जरूरी है सही प्लानिंग करना. जब स्वाद, संतुलन और सही सर्विस का ध्यान रखा जाता है, तभी शादी की दावत सफल बनती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Food Mistakes, Wedding Catering Tips, Wedding Menu Planning, Wedding Food Fails, Wedding Buffet Ideas, Wedding Food Mistakes To Avoid, Why Wedding Food Is Bad, Wedding Menu Planning Guide, Wedding Catering Mistakes, Indian Wedding Food Menu, Wedding Buffet Planning Tips, Food Mistakes In Indian Weddings, Wedding Menu Cost Cutting Tips, How To Plan Wedding Menu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com