विज्ञापन

किचन में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 बड़ी गलतियां? खाना हो सकता है खराब, शेफ पंकज भदौरिया ने किया अलर्ट

आप भी अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो आपके खाने को खराब कर देती है. इसलिए आपको क्या किस बर्तन में और कैसे बनाना है इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए.

किचन में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 बड़ी गलतियां? खाना हो सकता है खराब, शेफ पंकज भदौरिया ने किया अलर्ट
किचन की ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी.
NDTV

किचन में काम करते समय हर कोई कई ऐसी गलतियां करते हैं जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता है. अनजाने में की गई ये छोटी-छोटी गलतियां सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए अगर आप भी किचन में काम करते हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी लेकिन काम की चीजों के बारे में पता होना चाहिए. शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अनजाने में होने वाली इन गलतियों के बारे में बताया है. तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

एल्युमिनियम के बर्तन 

किचन में एल्युमीनियम के कई बर्तनों का इस्तेमाल होता है. कढ़ाई से लेकर के कुकर तक कई इसी धातु के बने होते हैं. जिसमें आप हर तरह के खाने बनाते हैं. दाल, सब्जी से लेकर चटनी तक लेकिन क्या आपको पता है कि इस मेटल के बर्तन में टमाटर को कभी नहीं पकाना चाहिए. दरअसल टमाटर में पाया जाने वाला एसिड मेटल के साथ रिएक्शन करता है जिससे खाने में मेटल मिल जाता है. इसलिए आप इसकी जगह पर स्टील के पैन और बर्तनों का इस्तेमाल करें. 

प्लास्टिक 

किचन में प्लास्टिक के कई बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. फिर वो चाहे खाना और सब्जियां स्टोर करने के लिए छोटे-छोटे बॉक्स हो या फिर पानी की बोतलें. प्लास्टिक हर किचन में पाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें आप चीजें स्टोर करते हैं लेकिन कुछ चीजों को प्लास्टिक के बर्तनों में कभी नहीं स्टोर करना चाहिए.

शेफ पंकज ने बताया कि कभी भी खट्टे फलों (सिट्रस फ्रूट्स) के जूस को प्लास्टिक की बोतलों में नहीं रखना चाहिए. जूस की एसिडिटी की वजह से माइक्रोप्लास्टिक निकल सकते हैं. आप इसकी जगह काँच की बोतलों का इस्तेमाल करें.

सिरका

तीसरी बात, कभी भी कास्ट आयरन पैन में सिरके (vinegar) का इस्तेमाल न करें. यह पैन की कोटिंग (सीज़निंग) को खराब कर देता है और उसमें जंग लग सकता है.

दूध 

कभी भी तांबे के बर्तनों में दूध न रखें, न उबालें और न ही सर्व करें. दूध का लैक्टिक एसिड तांबे के साथ रिएक्शन करके जहरीले कंपाउंड बनाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इसकी जगह काँच या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें.

शहद 

शहद निकालने के लिए कभी भी मेटल के चम्मच का इस्तेमाल न करें. इससे चम्मच खराब हो सकता है और शहद का स्वाद भी बिगड़ सकता है. इसकी जगह हमेशा लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल करें.

डीप फ्राई

कभी भी नॉन-स्टिक कुकवेयर में डीप फ्राई न करें. ज्यादा गर्मी से कोटिंग खराब हो जाती है और तेल में मिल जाती है. इसकी जगह स्टेनलेस स्टील के पैन का इस्तेमाल करें.

प्लास्टिक रैप

सातवीं बात, कभी भी कटे हुए फलों और सब्ज़यों को प्लास्टिक रैप में न रखें. इससे खाने में माइक्रोप्लास्टिक मिल सकते हैं. इसकी जगह काँच के कंटेनर का इस्तेमाल करें.

बता दें कि ये कुछ ऐसी गलतियां हैं जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं होता है. लेकिन ये छोटी-छोटी गलतियां सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं. 

ये भी पढ़ें: कढ़ाई में हर बार चिपक जाती है सब्जी? तेल डालने से पहले करें एक आसान काम, नहीं होगी परेशानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Mistakes, Health, Food Mistakes To Avoid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com