- पेट की चर्बी घटाने के साथ बॉडी फैट भी कम करेगी यह ड्रिंक!
- दो चीजों से बनाई यह नेचुरल ड्रिंक, रोजाना खाली पेट करें सेवन.
- जिद्दी चर्बी से पाना चाहते हैं छुटकारा तो, इस ड्रिंक का करें सेवन.
Best Drink To Lose Weight: हर मर्ज के लिए बड़े बुजुर्ग भी नेचुरल उपाय करने की सलाह देते हैं. शरीर की चर्बी (Body Fat) और लगातार बढ़ रही पेट की चर्बी घटाने के उपाय (Remedies To Reduce Belly Fat) भी कई हैं. वजन घटाने के सबसे आसान उपाय वेट लॉस ड्रिंक (Weight Loss Drink) ही मानी जाती हैं, लेकिन आसान होने के साथ यह आपको शानदार रिजल्ट भी दे सकती हैं. यहां दो चीजों से बनी एक ऐसी नेचुरल वेट लॉस ड्रिंक (Natural Weight Loss Drink) है जिसका कुछ समय तक सेवन कर आपको कमाल का फायदा हो सकता है. इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चर्बी को घटाने (Fat Loss) का काम कर सकते हैं. कई लोग सवाल करते हैं कि वजन कैसे घटाएं? (How To Lose Weight) या वजन घटाने के तरीके क्या हैं? तो ऐसे लोगों के लिए यहां वजन घटाने का उपाय (Weight Loss Remedy) बताया गया है. पेट की चर्बी घटाने के लिए इस ड्रिंक को वजन घटाने के घरेलू उपायों (Home Remedies For Weight Loss) में भी शामिल किया जा सकता है.
आजकल लगातार कई महीनों से घर में ही रहने से वजन काफी तेजी से बढ़ रहा है वहीं कई लोगों के पेट आगे आने लगे हैं ऐसे में नेचुरल तरीके से वजन घटाने के लिए इस आयुर्वेदिक ड्रिंक (Ayurvedic Drink) का दिन में एक बार सेवन जरूर करें. नींबू और गुड़ (Lemon And Jaggery) से बनने वाली ये ड्रिंक वजन घटाने में कमाल का असर दिखा सकती है. यहां जानें कैसे आसानी से वजन घटा सकती है यह नेचुरल ड्रिंक और घर पर कैसे करें इसे तैयार...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गुड़ और नींबू से बनी इस ड्रिंक के फायदे | Benefits Of This Drink Made From Jaggery And Lemon
गुड़ और नींबू का इस्तेमाल कई तरह की चीजों में किया जाता है. यह दोनों स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इन दोनों को एक साथ मिलाने से शरीर को विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर एक खास ड्रिंक मिलती है. इसमें जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी शामिल होते हैं. यह ड्रिंक कैलोरी काउंट को घटाने इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार हो सकती है. गुड़ और नींबू पानी के सेवन से आपका पाचन तंत्र को बढ़ावा मिल सकता है और पेट की चर्बी को घटाने में काफी मदद मिल सकती है.
Best Drink To Lose Weight: वजन घटाने के लिए रोजाना खाली पेट करें इस ड्रिंक का सेवनयह ड्रिंक कैसे घटाती है वजन | How Does This Drink Reduce Weight
गुड़ और नींबू के स्वास्थ्य लाभ कई हैं. यह दोनों हेल्दी चीजों में काउंट किए जाते हैं. गुड़ और नींबू में अलग-अलग तत्व मौजूद हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं. भोजन के बाद गुड़ का सेवन करने से मेटाबोलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है, इससे पाचन को बेहतर करने में भी मदद मिल सकती है. गुड़ और नींबू से बनी ड्रिंक शरीर पर जमा जिद्दी चर्बी को घटाने में काफी असरदार हो सकती है. यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मददगार है यानि पूरे शरीर को डिटॉक्स कर यह वजन कम करने में मदद कर सकती है और स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.
कैसे बनाएं नेचुरल वेट लॉस ड्रिंक | How To Make Natural Weight Loss Drink
- इस ड्रिंक को बनाने के लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं.
- गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें. इन तीनों सामग्री को एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें.
- इसे तब तक घोलें, जब तक गुड़ पूरी तरह से पानी में न मिल जाए.
- इसे रोजाना खाली पेट सुबह लेने से काफी फायदा हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं