Maharastra Fake Milk: दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसको पीने से आपको फायदे की जगह नुकसान होने लगे तो? अगर आप भी बाजार से दूध खरीदकर घर पर लाते हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए. हाल ही में महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में नकली दूध बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. जिसने लोगों को एक बार फिर से ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो बाहर से खरीदकर चीजों को खाएं या ना खाएं.
रिपोर्ट की मानें तो नकली दूध का कारोबार कई सालों से चल रहा था. इनका करोड़ों का कारोबार था. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने फैक्ट्री पर छापा मारा जहां पर उन्हें भारी मात्रा में नकली दूध, दूध पाउडर और ऐसे केमिकल मिले जिनका इस्तेमाल आपके शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है.
असली और नकली दूध की पहचान
अगर आप भी खुद को हेल्दी और फिट रहने के लिए बाजार से चीजों को खरीदकर लाते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप जो चीज हेल्दी समझकर खा रहे हैं वो असली है भी या नहीं. डॉ. भाटी ने बताया कि आप कैसे घर पर असली और नकली दूध की पहचान कर सकते हैं.
आप जो दूध बाहर से लेकर आ रहे हैं जो खुद ले रहे हैं और अपने बच्चों को दे रहे हैं क्या वो असली है? कहीं आप हेल्दी की जगह अपने बच्चे को मिलावटी चीजें देकर उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं. डॉ. समीर भाटी ने बताया कि दूध मिलावटी है या नहीं उसकी पहचान कैसे करें.
एक्सपर्ट ने बताया कि दूध में ऑयल की मिलावट करते हैं. उसकी थिकनेस बढ़ाने के लिए स्टॉर्च की मिलावट होती है. इसके अलावा पानी और स्टार्च भी मिलाते हैं. तो चलिए जानते हैं कि मिलावटी दूध को कैसे पहचानें.
पानी की मिलावट
डॉ. समीर भाटी ने बताया कि दूध में पानी की मिलावट को पहचानना बहुत ही आसान होता है. इसके लिए आप दूध को हथेली पर रखेंगे और वो बहुत तेजी से बहने लगे तो समझ जाएं कि उसमें पानी की मिलावट है. वहीं अगर वो धीरे-धीरे जाए तो इसका मतलब दूध ठीक है.
स्टार्च की मिलावट
इसके लिए आप एक गिलास में दूध लीजिए अब आप इसमें आयोडिन की कुछ बूंदे डालें. अगर आपके दूध का रंग बदल बदल गया है तो दूध में मिलावट है.
डॉक्टर समीर भाटी फ़ूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली कंसल्टेटिव समिति के सदस्य हैं. इसके साथ ही वे स्टार इमेजिंग पैथ लैब व जनता एक्स रे क्लिनिक लैब के निदेशक और स्टारएजुकेशन इंस्टिट्यूट व स्टार फाउंडेशन के संस्थापक हैं.
ये भी पढ़ें: क्या लौट रहा है कोविड? एक्सपर्ट से जानें कोविड को घर पर कैसे मैनेज करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं