How to Check Milk Purity: दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए बड़े-बूढ़े भी इसको पीने की सलाह देते हैं और डॉक्टर्स भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने पर जोर देते हैं. कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर दूध तभी लाभदायी हो सकता है जब वो शुद्ध हो. आज के समय में लोग अपने फायदे के लिए मिलावट करते हैं. ऐसे में दूध भी इस मिलावट से दूर नहीं रहा है. बाजार में नकली दूध और मिलावटी दूध धड़ल्ले से बिकते हैं, और आप इनकी शुद्धता का आसानी से पता नहीं लगा सकते हैं. आज हम आपको दूध असली है या नकली इसकी पहचान घर पर करने का तरीका बताएंगे.
दूध असली है या नकली इन टिप्स से करें पहचान ( Doodh Asli hai ya Nakli Kaise Pehchane)
घी में भूनकर या फिर दूध में पकाकर किस तरह से मखाना खाना है ज्यादा फायदेमंद, जानें सही तरीका
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
झाग
दूध की शुद्धता की जांच करने के लिए आपको दूध को एक बोतल में भर लेना है और फिर इसे तेजी से हिलाना है. अगर दूध में बनने वाला झाग काफी समय तक बना रहता है तो समझ जाइए की आपका दूध मिलावटी है. अगर झाग बनने के कुछ देर बाद ये गायब हो जाए तो दूध शुद्ध है.
नींबू
नींबू की मदद से भी दूध की शुद्धता की पहचान की जा सकती है. इसके लिए आपको दूध को गर्म करना है और उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की डालनी है. अगर दूध तुरंत फट जाता है तो ये असली है. अगर इसको फटने में समय लगता है या ये नहीं फटता है तो समझ जाएं की आपके दूध में सिंथेटिक का इस्तेमाल किया गया है.
रंग
दूध के रंग से भी उसकी शुद्धता की पहचान की जा सकती है. इसके लिए आप दूध को किसी ट्रांसपैरेंट चीज में रखें और उसमें टॉर्च की रोशनी डालें. अगर दूध पारदशी है तो दूध में मिलावट है. शुद्ध दूध का रंग गाढ़ा होता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं