Health Benefits Of Lychee: गर्मियों के मौसम में एक स्वादिष्ट रसदार फल लीची जिसे सभी बहुत मजे से खाते हैं. ये फल गर्मियों में आता है जिसमें पानी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह खाने में स्वादिष्ट और खट्टी-मीठी होती है. ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है. इसके साथ ही ये डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. लीची में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे जैव-रासायनिक पदार्थ भी पाए जाते हैं जो स्किन को नेचुरल ग्लो देने में भी मदद कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं लीची खाने के फायदे.
लीची खाने के फायदेः (Lychee Khane Ke Fayde)
क्या आप भी पानी में भिगोकर खाते हैं बादाम तो, जान लीजिए इनको कितनी देर भिगोना चाहिए और इसके फायदे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. पाचन
लीची में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके डाइजेशन को रखने के लीची का सेवन फायदेमंद माना जा सकता है.
2. डिहाइड्रेशन
लीची का सेवन गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद कर सकता है. लीची में पानी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
3. इम्यूनिटी
लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट रखने में मदद कर सकता है.
4. ब्लड प्रेशर
लीची में पोटेशियम और सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है. इसलिए इसका सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जा सकता है.
5. त्वचा
लीची में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं. ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को नेचुरल ग्लो देने में भी मदद कर सकता है.
6. वजन
लीची फाइबर और पानी से भरी हुई होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है. ये आपके वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
7. हड्डियां
लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
Home Remedies for Glowing Skin | दमकती, बेदाग त्वचा के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं