जब खाना पकाने की बात आती है, तो अदरक और लहसुन दो जरूरी चीजें हैं जो आपके स्वाद को बढ़ा सकती हैं. वे न केवल स्वाद में सुधार करते हैं बल्कि स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होते हैं.
हर एक चीज को पकाने और खाने का एक अलग तरीका होता है जिससे उसके फायदों को बढ़ाया जा सकता है. उन्हीं में से एक है लहसुन. कहा जाता है कि लहसुन को अगर सही तरीके से पकाया न जाए तो इसके फायदे कम हो जाते हैं. आप भी यही चाहेंगे कि हम इससे मिलने वाले सभी फायदों का लाभ उठा सकें. अगर आप भी नहीं जानते हैं कि खाना पकाने में लहसुन का सेवन कैसे करना है तो यहां हम बता रहे हैं कि कैसे इस सुपरफूड को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे फायदों को बढ़ाया जा सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खाने में कैसे करें लहसुन का इस्तेमाल?
खाना पकाने के लिए कभी भी लहसुन की कलियों का सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बल्कि, लहसुन को काट लें या बारीक कर लें और पकाने से पहले इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें. यह एलिनेज नामक एंजाइम को एक्टिव करने में मदद करता है, जो एलिनिन और फिर एलिसिन में बदल जाता है. ऐसा कहा जाता है कि एंजाइम एलिसिन कैंसर को रोकने में मदद करता है, ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और यहां तक कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है.
एलिसिन के साथ इसमें एजोइन नामक एक और शक्तिशाली यौगिक होता है जिसमें एंटी-प्लेटलेट प्रभाव होता है, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज को रोकने में मदद करता है. इसलिए अगली बार जब आप अपने भोजन में लहसुन शामिल करें, तो इसे बारीक काटें और कुछ देर के लिए छोड़ दें उसके बाद ही इसका उपयोग करें.
लहसुन का सेवन करने के फायदे:
ब्रेन फंक्शनिंग में सुधार करता है: ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
पाचन में सुधार: माना जाता है कि कच्चा लहसुन खाने से आंत मजबूत होती है और सूजन कम होती है, जिससे पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है.
ये भी पढ़ें: पॉल्यूशन से फेफड़ों को रखना है सेफ तो आज से ही रूटीन में शामिल करें ये योगासन, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर
इम्यूनिटी बढ़ाता है: लहसुन फ्री रेडिकल्स से बचाता है, डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है.
त्वचा के लिए अच्छा है: लहसुन मुंहासों को रोकने में मदद करता है और मुंहासों के दाग को भी हल्का करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं