Symptoms of Heart Disease: लोगों में जब पेट दर्द होता है तो ज्यादातर लोग ये मान लेते हैं कि ये दर्द गैस की वजह से हो रहा और उस दर्द को इग्नोर कर देते हैं. पैर दर्द का भी कुछ ऐसा ही हाल है. हर पैर दर्द हार्ट से रिलेटेड नहीं होता, लेकिन कई बार पैर का दर्द भी नाड़ियों में ब्लॉकेज की तरफ इशारा करता है, जिसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है. इसलिए पेट और पैर की काफ मसल में हो रहे दर्द को समझना और कारण जान लेना बहुत जरूरी है. ताकि ये अंदाजा लगाया जा सके कि हार्ट हेल्थ ठीक है या फिर दिल में किसी तरह की कोई तकलीफ है. पद्म भूषण कार्डियोलॉजिस्ट टीएस क्लेर ने इस बारे में एनडीटीवी को विस्तार से जानकारी दी.
दिल की बीमारियों के लिए पेट दर्द और पैर दर्द कितने बड़े संकेत? | How Big A Sign of Heart Disease Is Stomach And Leg Pain?
कब गंभीर हो सकता है पेट दर्द?
पेट दर्द को लोग ये समझ कर इग्नोर कर देते हैं कि ये गैस की वजह से दर्द है. डॉ. क्लेर का कहना है कि अगर आपने किसी दिन कुछ ज्यादा मसालेदार खाया है, अल्कोहल कंज्यूम किया है तो ये आम पेट दर्द हो सकता है. लेकिन जब पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो तो इसे थोड़ी गंभीरता से लेना चाहिए. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हार्ट प्रॉब्लम की वजह से हो सकता है. डॉ. क्लेर के मुताबिक अगर चलने फिरने में या किसी एक्टिविटी के दौरान पेट दर्द है तो डॉक्टर को दिखाना और दिल से जुड़े टेस्ट करवाना बेहतर होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उनका कहना है कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द को समझ पाना कई बार चैलेंजिंग भी होता है. लेकिन जब एक्टिव रहने पर दर्द हो और आराम करने पर पेट दर्द ठीक हो जाए. खासतौर से तब जब आपकी डाइट भी नॉर्मल ही हो तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं रोजाना 10,000 कदम चलने से होता क्या है? उम्र के हिसाब से रोज कितने स्टेप चलना चाहिए? जानें
पैर दर्द और हार्ट हेल्थ का कनेक्शन:
डॉ. क्लेर के मुताबिक पैर में दर्द का आमतौर पर दिल से कोई कनेक्शन नहीं होता. लेकिन नाड़ियों के ब्लॉकेज से पैरों में असर पड़ता है. खासतौर से पैर की काफ मसल में अगर दर्द रहता है. काफ मसल का मतलब है पैरों की पिंडलियां. अगर पैरों की पिंडली वाले हिस्से की मसल में दर्द है तो ये आर्टरी ब्लॉकेज की वजह से हो सकता है.
डॉ. क्लेर के मुताबिक डायबिटीज रोगियों और स्मोकर्स को इस तरह का दर्द हो सकता है जो नाड़ी में ब्लॉकेज होने की वजह से हो. आमतौर पर बैठने या आराम करने से ये दर्द चला जाता है. लेकिन जिन्हें आराम करते हुए या बैठे बैठे भी इस दर्द का अहसास होता है, वो लोग कई स्टेज आगे जा चुके होते हैं. कई बार ऐसी नौबत भी आती है कि एम्पूटेशन करना पड़ जाए यानी पैर काटना ही पड़ जाए.
Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, Cardiologist से समझिए इससे बचने के उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं