10000 Steps A Day Benefits: पैदल चलना एक ऐसी एक्टिविटी है जिसको फिटनेस के लगभग हर रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है. आमतौर पर अगर कोई व्यक्ति दिन में लगभग 1.5 से 2 मील की दूरी तय करता है तो वह करीब 3,000 से 4,000 कदम चलता है. इतने कदम चलकर भी आप असमय किसी बीमारी से होने वाली मौत के खतरे को कम कर सकते हैं और अगर आप इससे आधे से थोड़ा ज़्यादा भी चल पाएं, तो दिल की बीमारियों से मौत का खतरा कम कर सकते हैं. इनके बारे में यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में एक अध्ययन भी प्रकाशित हो चुका है. लेकिन सवाल यही है कि अगर आप रोजाना 10,000 कदम चलने का टारगेट बना रहे हैं, तो इससे क्या होगा?
यह भी पढ़ें: बढ़ा हुआ बीपी और शुगर दोनों ही हार्ट के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने बताया हार्ट को कैसे डैमेज करती हैं ये बीमारियां
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आइडडियल एक दिन में कितना चलना चाहिए?
आपने आमतौर पर सुना ही होगा कि कम से कम 10 हजार कदम प्रतिदिन चलना ही चाहिए. मजेदार बात यह है कि रोज 10,000 कदम चलने का लक्ष्य किसी वैज्ञानिक खोज से नहीं, बल्कि एक मार्केटिंग अभियान से पैदा हुआ था. ज्यादा चलने के अपने फायदे ज़रूर हैं, लेकिन रोज 10,000 कदम चलना कोई जादुई नुस्खा नहीं है. यहां तक कि 4,000 कदम भी फायदेमंद हो सकते हैं. सबके अपने फायदे हैं. जैसे कि जेएएमए के एक रिसर्च में यह पाया गया है कि ज्यादा चलने से निश्चित तौर पर फायदा होता है और यह भी निष्कर्ष निकालता है कि हर दिन आइडियल स्टेप की संख्या 9,000 से 10,500 के बीच होनी चाहिए.
उम्र के हिसाब से कितना चलना चाहिए?
उम्र, फिटनेस लेवल और हेल्थ जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए, हर दिन चलने का लक्ष्य बदलना चाहिए. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर की कार्यक्षमता कम हो जाती है, इसलिए हमें पहले की तुलना में हर कदम पर ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. इसलिए हमें पहले जितना लाभ पाने के लिए कम चलने की जरूरत हो सकती है. जवानी में हर दिन 8,000 से 10,000 कदम चलना एक अच्छा लक्ष्य हो सकता है, वहीं बाद के जीवन में 6,000 से 8,000 कदम चलना भी पर्याप्त हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 30 दिन का वेट लॉस चैलेंज: तेजी से वजन कम करने के लिए पहले दिन खाने में क्या शामिल करें? जानें वर्कआउट प्लान
खुद को धीरे-धीरे पुश करें?
तो अगर आप सीधे 10,000 कदम का लक्ष्य रख रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आप इस समय कितने कदम चल रहे हैं. यह जानने से आपको एक बेसलाइन मिल जाएगी, जिससे आप धीरे-धीरे अपने कदमों की संख्या बढ़ा सकते हैं. हर दो हफ्ते में 1,000 एक्स्ट्रा स्टेप जोड़ना एक बढ़िया रणनीति हो सकती है ताकि आपका शरीर इस नए रूटीन को आसानी से अपना सके.
चलना सबसे आसान एक्सरसाइज:
अब बात करते हैं पैदल चलने से होने वाले फायदों की. तो यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप बिना किसी खास उपकरण या जिम मेंबरशिप के कर सकते हैं. आपको सिर्फ एक अच्छे जोड़ी जूते की जरूरत है और फिर आप चलने के लिए तैयार हैं. पैदल चलना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है. नियमित रूप से चलने से हार्ट डिजीज, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और यहां तक कि डिप्रेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: मरीज को दिखाई पसंदीदा फिल्म अदुर्स, डॉक्टर करते रहे ब्रेन की सर्जरी, फिर जो हुआ चमत्कार से कम नहीं...
मूड और ब्रेन पर पॉजिटिव इफेक्ट डालता है:
कई अध्ययनों के हिसाब से अगर आप पहले से ही 10,000 कदम प्रतिदिन के हिसाब से चलते हैं तो यह आपके मूड और ब्रेन पर सकारात्मक असर डालता है. आपके जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है. रोजाना इतना चलने से आपकी कैलोरी भी बर्न होती है और यह आपके वजन को कम करने में मदद करता है. अगर आप तेज चलते हैं तो यह आपके फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है. दिल की सेहत भी इससे सुधरती है और दिल के रोगों में 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. इससे महिलाओं में स्ट्रोक होने के चांस भी कम हो सकते हैं. यह डायबिटीज का जोखिम भी कम करता है. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है और नींद भी पहले से बेहतर होती है.
हफ्ते में 150 स्टेप चलना जरूरी:
हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हफ्ते में 150 मिनट तेज चलना आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप इस टारगेट से दूर हैं, तो धीरे-धीरे अपने स्टेप्स की संख्या बढ़ा सकते हैं. शुरुआत छोटे स्टेप्स से करें. आप दिन में 10 मिनट चल सकते हैं, फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर हफ्ते में पांच दिन 30 मिनट तक कर सकते हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं