विज्ञापन

लाल चींटी काट ले तो क्या करें? 3 नुस्खे, जिनसे इंफेक्शन फैलने का डर हो जाएगा खत्म

बरसात के दिनों में अगर लाल चींटियां काट ले, तो इस स्थिति में खुजलाने के बजाय आपको कुछ जरूरी हैक्स अपनाने चाहिए. ताकि इंफेक्शन को बढ़ने से रोका जा सके. यहां जानते हैं इस बारे में-

लाल चींटी काट ले तो क्या करें? 3 नुस्खे, जिनसे इंफेक्शन फैलने का डर हो जाएगा खत्म
Red Ant Bite : लाल चींटी काट ले, तो क्या करें?

बरसात के दिनों में घर के अंदर कई तरह की चीटियां देखने को मिल जाती हैं, जिसमें लाल चींटी को बहत ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है. क्योंकि अगर ये चींटी काट ले, तो स्किन पर जलन, खुलजी, सूजन और लालपन दिखाई देने लगता है. वहीं, कुछ लोगों को इसक वजह से इंफेक्शन भी हो सकता है. ऐसे में इससे सुरक्षित रहना बहुत ही जरूरी है. अब सवाल ये आता है कि अगर ये चींटियां काट ले, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो यहां आपको इसका जवाब मिलेगा. आइए जानते हैं लाल चींटियां काट ले, तो क्या करें?

लाल चींटी काटने पर, सबसे पहले क्या करें?

अगर लाल चींटी काट ले, तो सबसे पहले प्रभावित हिस्से को अच्छी तरह से साफ करें. इसके लिए आप साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप प्रभावित हिस्से को साबुन से साफ करते हैं, तो इससे गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद मिल सकती है. साबुन से साफ करने के बाद इसे तौलिए की मदद से अच्छी तरह से सुखा लें.

तुरंत बर्फ से करें सिकाई

अगर इस सीजन में आपको चींटी ने काट लिया है, तो तुरंत प्रभावित हिस्से पर बर्फ या फिर ठंडे कपड़े से सिकाई करें. बर्फ को सीधे स्किन पर लगाने के बजाय कपड़े में लपेटकर 10 से 15 मिनट तक प्रभावित हिस्से पर रखें. ठंडक मिलने से खुजली और दर्द में राहत मिल सकती है.

दर्द और सूजन वाले हिस्से पर लगाएं एलोवेरा जेल

चींटी ने अगर काट लिया है, तो प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं. इसमें नैचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और स्किन को ठंडक पहुंचाने वाले गुण पाए जाते हैं. लाल चींटी के काटने के बाद अगर प्रभावित जगह पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाया जाए, तो जलन कम हो सकती है और स्किन को आराम मिल सकता है. साथ ही खुजली के कारण होने वाली बार-बार की रगड़ से भी बचाव किया जा सकता है.

खुजली वाले जगह पर लगाएं कैलामाइन लोशन

चींटी के काटने के बाद खुजली होना काफी कॉमन है. लेकिन अगर आप इस हिस्से को लगातार खुजलाते हैं, तो इससे स्किन के अंदर बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में खुजलाने से बचें और प्रभावित हिस्से पर कैलामाइन लोशन लगाएं.

ये भी पढ़ें - लाल चींटी और काली चींटी में कौन ज्यादा जहरीली? जानिए किसके काटने से हो सकती है गंभीर परेशानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ant, Ant Bite, Ant Bite Remedy, Ant Bite Treatment, Red Ant Bite Prevention
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com