Food Reheating: आज के समय में अक्सर होता है तो हम लोग खाना बनाकर रख लेते हैं और फिर उसे गर्म कर के खाते हैं. वहीं कई बार बची हुई चीजों को हम फ्रिज में स्टोर कर के रख देते हैं और गर्म करके दोबारा खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को दोबारा गर्म करके खाना आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. इन फूड आइटम्स को दोबारा खाना विषैला हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वो फूड आइटम्स जिनको दोबारा गर्म कर के खाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है.
चाय
चाय को बनाने के बाद कई घंटो तक छोड़ देना और उसको दोबारा से फिर गर्म कर के अगर आप भी पीते हैं तो आपको तुरंत इस आदत को बदल देना चाहिए. चाय के एक बार ठंडा होने के बाद अपने पोषक तत्वों को खो देती है. ठंडी चाय में कई बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं और जब आप इसे दोबारा गर्म करते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पालक
पालक से बनी हुई चीजों जैसे सब्जियां या दाल को दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. पालक में आयरन पाया जाता है अगर इसे दोबारा गर्म करते हैं तो ये ऑक्साइड में बदल जाता है इसके साथ ही इसको दोबारा गर्म करने से इसमें नाइट्रो जैमिन नाम का एक तत्व पैदा हो जाता है जो सेहत कि लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज किए बैठे-बैठे कम करना है वजन, तो अपनाएं ये नुस्खे, मोटी तोंद हो जाएगी अंदर
चावल
चावल एक ऐसी चीज है जिसे लोग अक्सर दोबारा गर्म कर के खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है. चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं