How To Reduce Uric Acid Naturally: गाउट एक ऐसी स्थिति है जब यूरिक एसिड का हाई लेवल एक जोड़ के आसपास जमा हो जाता है. इसे अक्सर गठिया या अर्थराइटिस (Arthritis) का एक दर्दनाक रूप भी कहा जाता है क्योंकि हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) लेवल अक्सर क्रिस्टल बनाते हैं जो जोड़ों के आसपास बहुत ज्यादा जकड़न और गतिहीनता पैदा करते हैं. यह हार्ट और किडनी जैसे अन्य अंगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है. ठंड के दिनों में अधिकतर यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होती है, इस दौरान जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की समस्या भी बढ़ जाती है. कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies) हैं जो हाई यूरिक एसिड को घटाने में मदद कर सकते हैं. आप भी ऐसे दर्द और बढ़े हुए यूरिक एसिड से परेशान हैं तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम हो. यहां उन्हीं के बारे में बताया गया है.
ये हैं हाई यूरिक एसिड को घटाने के शानदार तरीके | Best Ways To Reduce High Uric Acid
1) नींबू
बढ़े हुए यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए आपको दिन में कम से कम दो बार नींबू पानी पीना चाहिए. नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है. नींबू के साथ ही आंवला, अमरूद और संतरे जैसे दूसरे खट्टे फलों का सेवन भी बढ़ा देना चाहिए, इनमें भरपूर विटामिन सी होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) एप्पल साइडर विनेगर
एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसे नियमित रूप से पिएं. सेब का सिरका एक प्राकृतिक क्लींजर और डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है. इसमें मैलिक एसिड होता है जो शरीर से यूरिक एसिड को तोड़ने और निकालने में मदद करता है.

3) टमाटर और शिमला मिर्च
टमाटर और शिमला मिर्च जैसे फूड भी यूरिक एसिड कम करने में मददगार होते हैं. ये अल्कलाइन फूड आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं, क्योंकि ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होते हैं.
4) अजवाइन
ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर अजवाइन यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है. यह आपके खून को क्षारीय बनाता है और शरीर में सूजन को भी कम करता है. आप दिन में एक बार आधा चम्मच सूखे अजवायन के बीज खाएं और पानी पी लें.
5) हाई फाइबर फूड
डायटरी फाइबर ब्लड में अतिरिक्त यूरिक एसिड को अवशोषित करता है और इसे आपके शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. जई, केला और अनाज जैसे ज्वार और बाजरा घुलनशील फाइबर के अच्छे सोर्स हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं