- स्कैल्प हेल्दी और साफ हो जाएगी तो बाल जल्द ही बढ़ने लगेंगे.
- कई लोग अपने हेयर लॉस को रोकने के लिए शैम्पू पर विश्वास करते हैं.
- शैम्पू का काम है बालों और स्कैल्प स्किन को क्लीजिंग करना.
Shampoo Beneficial To Stop Hair Fall?: एंटी-हेयर फॉल शैंपू में अक्सर एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो आपके स्कैल्प को शांत करते हैं. वे डैंड्रफ को रोकते हैं जो आपके रोम छिद्रों को बंद कर सकता है और बालों के झड़ने का कारण बन सकता है और जब आपकी स्कैल्प हेल्दी और साफ हो जाएगी तो बाल जल्द ही बढ़ने लगेंगे, लेकिन क्या शैम्पू झड़ते बालों का इलाज कर सकता है या उन्हें झड़ने से रोक सकता है? कई लोग अपने हेयर लॉस को रोकने के लिए शैम्पू पर विश्वास करते हैं, क्या ये आपको फायदा देता है. यहां इस फैक्ट की जांच के लिए हमने डॉक्टर एरिका से बात की. जानिए क्या है सच.
इन 6 तरीकों जल्द बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिक रेट और करें फास्ट वेट लॉस
बालों का झड़ना रोकने वाले शैम्पू कारगर होते हैं या नहीं? | Do Hair Fall Prevented Shampoos Work Or Not?
डॉक्टर एरिका ने कहा कि, शैम्पू का काम है बालों और स्कैल्प स्किन को क्लीजिंग करना. शैम्पू ऐसा होना चाहिए जो क्लीजिंग को अच्छे से करे, लेकिन उसमें डिटर्जेंट फैक्टर कम हो, क्यों जो डिटर्जेंट होता है जो झाग बनाता है वह हमारी स्कैल्प के तेल को उड़ा देता है और हमारी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है. उससे बाल फ्रीजी हो जाते हैं. कभी कभी पतले बाल इतने फ्रीजी हो जाते हैं कि वो उलझने लगते हैं. डॉक्टर कहती है "मेरा ऐसा मानना है कि हमारे पास माइल्ड शैम्पू होना चाहिए जिसपर लिखा हो अप्रूव्ड फॉर डेलू यूज, क्योंकि उनका पीएच 5.5 होता है जो हमारी स्किन का नॉर्मल पीएच है. अगर आप सोच रहे हैं बालों का झड़ना रोकने के लिए कोई शैम्पू कारगर है तो ऐसा नहीं होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हेयर केयर प्रोडक्ट लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- प्रोडक्ट्स में जितना कम केमिकल हो उतना अच्छा है.
- हेयर मास्क क्रीम खरीद सकते हैं.
- कंडीशनर की बजाय हेयर क्रीम ले सकते हैं और शैम्पू के बाद बालों के रूखेपन को ठीक करने के लिए हेयर क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अगर कंडीशनर खरीदते हैं तो बहुत पतला वाला न खरीदें.
- सभी प्रोडक्ट्स हेयर क्रीम, हेयर मास्क या कंडीशनर को हेयर लेंथ में लगाएं जड़ों या स्कैल्प में बिल्कुल न लगाएं.
- बालों को सुखाने के लिए कभी भी ड्रायर का इस्तेमाल न करें. रोज रोज गर्म हवा से बाल सुखाने से बाल खराब होते हैं.
क्या गीले बालों में कंघी करने से हेयर फॉल होता है?
गीले बाल हमेशा कमजोर होते हैं और उनमें हम कंघी करते हैं तो उनके जड़ से खिंचने की संभावना ज्यादा होती है. इसलिए गीले में कंघी करने की मनाही होती है. आप शैम्पू करने से पहले अपने बालों को कंघी से सुलझा सकते हैं. शैम्पू या कंडीशनर लगाने के बाद जब बाल 80 से 90 प्रतिशत सूख जाएं तो आप कंघी कर सकते हैं और कंघी हमेशा मोटे दांत वाली होनी चाहिए.
(डॉ एरिका बंसल, गोल्ड मेडलिस्ट, एमडी (एम्स, नई दिल्ली), एबीएचआरएस, यूएसए के डिप्लोमेट, फिशआरएस, यूएसए, सीनियर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन, मैनेजिंग डायरेक्टर यूजीनिक्स हेयर साइंसेज)
अस्वीकरण: इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. एनडीटीवी इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता या वैधता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। सभी जानकारी यथावत आधार पर प्रदान की जाती है. लेख में दिखाई देने वाली जानकारी, तथ्य या राय एनडीटीवी के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं और यह इसके लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व नहीं लेता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं