What Is Puberty?: हर बड़े होते बच्चे में बहुत तरह-तरह के बदलाव आते हैं. ये बदलाव शारीरिक तो होते ही हैं, इनका असर बच्चों के बर्ताव में भी दिखाई देता है. इन बदलावों को जाने और समझे बगैर बच्चे किसी भी सिचुएशन में नए तरह से बिहेव करते हैं. ऐसे बदलाव अकसर तब आते हैं जब बच्चे प्यूबर्टी की एज में पहुंच जाते हैं. बच्चे अपनी जिंदगी की इस स्टेज को समझें उससे पहले जरूरी होता है कि पेरेंट्स ये समझें कि प्यूबर्टी क्या है और इस दौरान बेटा या बेटी किस-किस अवस्था से गुजरते हैं. इस संबंध में एनडीटीवी ने सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर निधि झा से चर्चा की और इस बारे में जानकारी हासिल की.
यह भी पढ़ें: ब्रश करने के बाद भी रहता है दांतों में पीलापन, तो इस फल के छिलके में ये चीज मिलाकर रगड़ें, चमकने लगेंगे आपके दांत
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्यूबर्टी को समझें | What Is Puberty?
डॉ. निधि झा के मुताबिक, प्यूबर्टी सिर्फ शारीरिक बदलावों का नाम नहीं है. इस अवस्था में पहुंचने पर बच्चे में शारीरिक, साइकोलॉजिकल और इमोशनल चेंजेस से भी आते हैं. इसके साथ ही बहुत सारे हार्मोनल चेंजेस भी उन के शरीर में होने लगते हैं जिस का कारण प्यूबर्टी ही है. मेल चाइल्ड और फीमेल चाइल्ड में प्यूबर्टी की उम्र अलग-अलग होती है. लड़कियों में प्यूबर्टी चार अलग अलग फेज से होकर गुजरती है और लड़कों में प्यूबर्टी की उम्र और प्रक्रिया अलग होती है. लड़कियों में आठ साल की उम्र में प्यूबर्टी आ जाती है. वो 12 से 13 साल की उम्र में ग्रोथ फेज में पहुंच जाती हैं और लड़कों में प्यूबर्टी की उम्र 9 साल से मानी जाती है और 13 से 14 साल के बीच वो ग्रोथ फेज में पहुंच जाते हैं.
लड़कियों में प्यूबर्टी के फेज:
डॉ. निधि झा ने बताया कि लड़कियों में प्यूबर्टी की एज चार अलग अलग स्टेज से गुजरती है. थेलार्की, प्यूबार्की, ग्रोथ स्पर्ट और मिनार्की.
पहली स्टेज है थेलार्की- इस स्टेज में लड़कियों का स्तन विकसित होने लगते हैं.
प्यूबार्की- लड़कियों की अंडर आर्म्स और प्यूबिक एरिया में बालों की ग्रोथ नजर आने लगती है.
ग्रोथ स्पर्ट- ये प्यूबर्टी का वो दौर होता है, जब लड़कियां अपनी मैक्सिमम हाइट अचीव कर लेती हैं. डॉ. निधि झा के मुताबिक इस स्पर्ट के गुजरने के बाद हाइट में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. नॉर्मली पीरियड्स आने के बाद हाइट बढ़ना बंद हो जाती है, लेकिन हर केस में ऐसा नहीं होता. कई बार पीरियड्स के बाद भी हाइट बढ़ती है. जेनेटिक फैक्टर पर भी हाइट का बढ़ना निर्भर करता है. अगर पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं तो भी हाइट बढ़ना जारी रह सकती है, लेकिन मैक्सिमम हाइट ग्रोथ स्पर्ट में बढ़ जाती है. उस के बाद कुछ सेंटीमीटर तक हाइट बढ़ सकती है.
मिनार्की- ये वो दौर होता है जब लड़कियों के पीरियड शुरू हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: कान का मैल निकालने का गजब आयुर्वेदिक तरीका, चुटकियों में बाहर निकल आएगा कान का सारा कचरा
लड़कों में प्यूबर्टी के फेज:
लड़कों में प्यूबर्टी की शुरुआत पेनिस साइज बढ़ने से होती है. इस के साथ ही प्रोस्टेट और ग्रोइन का साइज भी बढ़ता है. इसके अलावा उनकी आवाज में भारीपन आता है. चेहरे पर छोटे-छोटे बाल दिखने लगते हैं. टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से भी शरीर में बदलाव नजर आते हैं. ग्रोथ स्पर्ट इस के बाद शुरू होता है.
प्यूबर्टी क्या है और किस उम्र में शुरू होती है? डॉक्टर से जानिए कुछ अनसुनी बातें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं