Earwax Removal Home Remedy: कान का मैल बुरा नहीं है, क्योंकि कान का मैल हमारी सुनने की प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है, जो कान के अंदर गंदगी, बैक्टीरिया और धूल को फंसाकर कान की रक्षा करता है. हालांकि, ज्यादा मैल जमा हो जाने से सुनने में दिक्कतें, खुजली और कान में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए समय-समय पर कान की सफाई करना और कान की गंदगी साफ करना भी जरूरी है. अगर आप भी कान का मैल हटाने का तरीका तलाश रहे हैं और जानना चाहते हैं कि घर पर कान की गंदगी कैसे साफ करें, तो आयुर्वेद के कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से चुटकियों में कान का सारा मैल निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं ये गजब के तरीके:
कान की गंदगी साफ करने के आसान घरेलू तरीका | Easy Home Remedy To Clean Earwax
1. सरसों का तेल
विधि: रात को सोने से पहले 2-3 बूंदें गुनगुना सरसों का तेल कान में डालें और कुछ मिनट तक सिर को दूसरी ओर झुका कर रखें. सुबह किसी साफ कॉटन बड की मदद से कान की सफाई करें.
लाभ: सरसों का तेल मैल को मुलायम कर देता है, जिससे उसकी सफाई आसान हो जाती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. नारियल का तेल
विधि: हल्का गर्म नारियल का तेल कान में डालें. इसे 10-15 मिनट तक रहने दें और फिर कान को हल्के से पोंछें.
लाभ: नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कान में फंसे बैक्टीरिया और गंदगी को दूर करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: करी पत्ता में क्या मिलाकर लगाने से बाल जल्दी लंबे होने लगते हैं? ये घरेलू नुस्खा पलट देगा बालों की काया
3. नीम का तेल
विधि: नीम के तेल की 2-3 बूंदें कान में डालें और सिर को थोड़ी देर झुका कर रखें. बाद में कॉटन बड का प्रयोग करें.
लाभ: नीम का तेल संक्रमण से बचाने में सहायक होता है और मैल को बाहर निकालने में मदद करता है.
4. लहसुन और तिल का तेल
विधि: तिल के तेल में 2-3 लहसुन की कलियों को गर्म करें और ठंडा होने पर इस तेल को कान में डालें. कुछ समय बाद कान साफ करें.
लाभ: यह उपाय कान की खुजली और दर्द में भी राहत देता है.
5. गुनगुना पानी और नमक का घोल
विधि: गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर एक ड्रॉपर की मदद से कान में डालें. सिर को झुका कर 5-10 मिनट बाद साफ करें.
लाभ: नमक का पानी मैल को गलाने और बाहर निकालने में सहायक होता है.
यह भी पढ़ें: बाल झड़ने से गंजी हो गई खोपड़ी, तो नए बाल उगाने के लिए सिर पर इन 6 ऑयल में से कोई भी लगाएं, लंबे होंगे आपके बाल
सावधानियां:
- कभी भी कान में ज्यादा दबाव डालकर साफ करने का प्रयास न करें.
- नुकीली चीजों का प्रयोग कान की सफाई के लिए न करें, क्योंकि यह अंदरूनी क्षति कर सकती हैं.
- अगर कान में दर्द, सूजन या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
कान का मैल निकालने के लिए आयुर्वेदिक तरीके सरल, सुरक्षित और प्रभावी होते हैं. नियमित रूप से कानों की साफ-सफाई और इन उपायों के प्रयोग से आप अपने कानों को हेल्दी और सुरक्षित रख सकते हैं.
क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भनिरोधन के बेस्ट तरीके...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं