आयरन (Iron) इंसान के शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मिनरल है. आपकी बॉडी सही तरीके से फंक्शन करे और हेल्दी रहे इसके लिए शरीर में आयरन अच्छी मात्रा में होना बहुत जरूरी है. बॉडी में आयरन की प्रचुर मात्रा से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती जिससे व्यक्ति में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी (Iron Deficiency Anemia) के मामले ज्यादा सामने आते हैं. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है तो यह बेहद जरूरी है कि इसे तुरंत दूर किया जाए. आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जिनसे आप पता लगा सकते है कि कहीं आपके शरीर में आयरन कम तो नहीं है.
आयरन की कमी के लक्षण
आयरन की कमी से व्यक्ति को अक्सर सिरदर्द की शिकायत बनी रहती है. इसके अलावा चक्कर आना और सिर घूमना भी आयरन की कमी के लक्षण हैं. जिस व्यक्ति में आयरन की कमी होती है उसके नाखून भी कमजोर हो जाते हैं. कमजोरी, हाथ पैर ठंडे होना, हर समय थकान महसूस करना, स्किन में पीलापन, सीन में दर्द, सांस फूलना जैसे लक्षण भी आयरन की कमी की ओर इशारा करते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आयरन की कमी के कारण
ब्लड लॉस
शरीर में आयरन लाल रक्त कणिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स (RBCs) में पाया जाता है. ऐसे में अगर किसी भी वजह से शरीर से ज्यादा मात्रा में खून निकल जाए तो इससे आयरन की कमी हो जाती है. महिलाओं में कई बार मेन्सुरेशन के चलते आयरन की कमी हो जाती है.
डाइट में आयरन रिच फूड की कमी
आपका शरीर खाने से भी लगातार आयरन लेता रहता है. ऐसे में अगर आपकी रेग्युलर डाइट में आयरन रिच फूड की कमी है तो शरीर में इसकी कमी हो सकती है. इसलिए अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें खाएं.
Living with Thalassemia: Nutrition and Diet | थैलेसीमिया रोगियों को क्या खाना चाहिए
आयरन अब्जॉर्ब करने की क्षमता की कमी
आपका शरीर खाने से आयरन अब्जॉर्ब करता है. इस प्रक्रिया में छोटी आंत का बड़ा रोल होता है. तो अगर आपको आंत से जुड़ा कोई डिसऑर्डर है तो आपकी आयरन अब्जॉर्ब करने की क्षमता घट जाती है.
प्रेगनेंसी
प्रग्नेंट महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी के मामले देखने को मिलते हैं. इसलिए डॉक्टर अक्सर गर्भवती महिलाओं को आयरन सप्लिमेंट प्रिस्क्राइब करते हैं.
अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो इसे हल्के में बिल्कुल मत लीजिए. आयरन से भरपूर आहार को नियमित रूप से लेना शुरू करें. हम आपको ऐसे दस फूड आइटम की सूची दे रहे हैं जो आयरन से भरपूर हैं. इन्हें आपने भोजन का हिस्सा बनाइये और आयरन की कमी को दूर भगाइये.
डाइट में शामिल करें ये 10 आयरन रिच फूड
1.अनार
2. चुकंदर
3. भुने हुए आलू
4. बीन्स और दाल
5. हरे पत्ते वाली सब्जियां
6. होल ग्रेन ब्रेड
7. रेड मीट
8. कद्दू के बीज
9. ब्रॉकली
10. डॉर्क चॉकलेट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं