विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

Yoga Dose: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में निरोगी रहने के लिए जरूरी है योग, एक्सपर्ट बोले शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद

International Yoga Day: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है. इस साल भी पूरी दुनिया इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में जुटी है.

Yoga Dose: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में निरोगी रहने के लिए जरूरी है योग, एक्सपर्ट बोले शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है.

International Yoga Day: योग को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. योग न केवल शरीर को मजबूती देता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. यह कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है. इस साल भी पूरी दुनिया इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में जुटी है. प्रयागराज के डॉक्टरों का कहना है कि योग को अपनाकर लोग अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. कई डॉक्टर खुद योग आसनों का अभ्यास करते नजर आते हैं, जो इसकी उपयोगिता को दर्शाता है. उनका मानना है कि योग को केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए. डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को योग की अहमियत समझनी चाहिए ताकि वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

यह भी पढ़ें: ब्रेन ट्यूमर के संकेत जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जान लें लक्षण तो इलाज है संभव

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स..?

योग विशेषज्ञ दीप्ति योगेश्वर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में योग को अपनाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, "योग सभी को करना चाहिए. यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. अगर हम योग को अपनी जिंदगी में शामिल करें, तो हम न सिर्फ निरोग रह सकते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी पा सकते हैं. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दुनिया भर में उत्साह है.”

दीप्ति ने बताया कि योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई वर्कशॉप शुरू किए गए हैं. इन वर्कशॉप के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि योग उनके जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

बिजी लाइफ में योग बहुत जरूरी

उनके मुताबिक, नियमित योग अभ्यास से न केवल शरीर हेल्दी रहता है, बल्कि मन भी शांत और तनावमुक्त रहता है. आज की बिजी लाइफस्टाइल में योग एक बड़ी भूमिका निभा सकता है.

यह भी पढ़ें: मोटापा और डायबिटीज पर दोहरा वार करने वाली ये दवाएं बना सकती हैं अंधा? जानिए क्या है सच्चाई

उन्होंने कहा कि एक हेल्दी व्यक्ति ही हेल्दी समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. योग के नियमित अभ्यास से लोग न केवल अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता भी फैला सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी से अपील की जा रही है कि वे योग को अपनाएं और अपने जीवन में स्वास्थ्य और शांति लाएं। यह आयोजन योग के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ाएगा.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day 2025, Yoga For Busy Professionals, Yoga Dose, Yoga Day, How Yoga Improves Mental & Physical Health, Experts On Yoga’s Role In Daily Wellness, Best Yoga Poses For A Stress-Free Life, Yoga For Productivity & Energy Boost, Mind-Body Connection Through Yoga, Why Yoga Is Essential For A Healthy Lifestyle, Simple Yoga Routines For A Hectic Schedule, Global Yoga Day Celebrations & Awareness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com