हम हमेशा फलों और सब्जियों को खाने या पकाने से पहले पानी से धोते हैं. कई घरों में लोग आम, तरबूज और खरबूज जैसे फलों को खाने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगो देते हैं. लेकिन कभी आपने सोचा है कि इसे हेल्दी फूड हैबिट क्यों माना जाता है? दरअसल, सभी फलों और सब्जियों में कुछ प्रकार के थर्मोजेनिक गुण होते हैं जो बॉडी फंक्शनिंग को प्रभावित करते हैं. फलों को पानी में भिगोने से उनमें मौजूद गर्मी को कम करने में मदद मिलती है. ये कब्ज, त्वचा की समस्या, सिरदर्द और दस्त जैसे साइड इफेक्ट को कम कर सकते हैं.
आम, तरबूज और खरबूज को क्यों भिगोते हैं?
आम में फाइटिक एसिड नामक एक नेचुरल मॉलिक्यूल होता है, जो कई नट्स में भी मौजूद होता है. आम को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में भिगोने से अतिरिक्त फाइटिक एसिड निकल जाता है. आम में बहुत अधिक गर्मी भी होती है, और भिगोने की प्रक्रिया उन्हें अधिक टेम्परेचर न्यूट्रल बनाती है. तरबूज और खरबूज को भी इसी वजह से भिगोकर खाया जाता है. फलों को भिगोने के बाद उन्हें तुरंत काटकर खा सकते हैं उन्हें रेफ्रिजरेट कर बाद में भी खा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

भिगोने की प्रोसेस कीटनाशकों से बचाती है
फलों को भिगोने का एक फायदा यह भी है कि जब इन्हें उगाया जाता तो कीड़ों से बचाने और पौधे को तेजी से बढ़ाने के लिए खाद डाला जाता है और कीटनाशक छिड़के जाते हैं. कीटनाशकों के संपर्क में आने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें श्वास से जुड़ी समस्या, त्वचा और आंखों की एलर्जी और मतली हो सकती हैं. ऐसा माना जाता है कि पानी से केवल फलों को धोना पर्याप्त नहीं है. आदर्श रूप से, उन्हें कुछ देर के लिए भिगोना अच्छा होता है. रोकथाम इलाज से बेहतर है, और खाने से पहले फलों को पानी में भिगोना उसी दिशा में एक कदम है.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं