How To Stay Fit in Summer: गर्मियों के मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, ये सवाल अक्सर आपके दिमाग में आता होगा. तो चलिए आज इसी पर बात करते हैं. इस मौसम में शरीर से अधिक पसीना निकलने और गर्म वातावरण की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं. किसी भी तरह के इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ते तापमान के साथ बढ़ जाता है, ऐसे में गर्मी के दिनों में आपको अपनी सेहत का अधिक और खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.
आइए जानते हैं कि गर्मी के दिनों में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
How to Keep Yourself Healthy and Fit During This Summer | गर्मियों में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, ये टिप्स आएंगे काम
1. हल्का और हेल्दी फूड
गर्मियों के दिनों में जरूरी है कि हल्का भोजन करें. आप चाहें तो थोड़ा-थोड़ा कई बार खा सकते हैं, लेकिन एक ही बार अधिक खाने से परहेज करें. बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और फैट वाले फूड से शरीर में बहुत अधिक गर्मी पैदा होती है. ताजे फल और सब्जियों का सेवन बढ़ा दें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जैसे कि संतरे, तरबूज, टमाटर, नारियल पानी आदि.
2. खूब पानी पिएं
गर्मी में धूप और पसीने की वजह से डिहाइड्रेशन का खतरा काफी ज्यादा रहता है. वहीं, इससे बुखार का खतरा भी रहता है, इन समस्याओं से बचने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत होती है.
3. घर के अंदर रहें
बाहरी गतिविधियों को दिन के ठंडे घंटों में करने की कोशिश करें. बाहर के कामों या ऑफिस आने जाने के लिए सुबह 11 बजे से पहले या देर शाम 5 बजे के बाद का समय तय करें.
4. शराब और कैफीन से रहें दूरी
शराब और कॉफी आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं. इन ड्रिंक्स से परहेज करें. इसके बजाय गर्मी के मौसम में सादे पानी के साथ फलों के जूस का सेवन बढ़ा दें.
5. बाहर के खाने से परहेज करें
स्ट्रीट फूड दूषित हो सकता है, जो बीमारियों को दावत देता है. ऐसे में गर्मियों के दिनों में बाहर खाने से परहेज करें. पेट की एलर्जी और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए बाहर के खाने से दूरी बना लें.
6. आंखों का रखें ख्याल
अपनी आंखों को कड़ी धूप से बचाने के लिए सुरक्षात्मक आईवियर पहनें. बाहर निकलने पर धूप से बचाने वाले ग्लास पहनें जो 99 फीसदी तक पराबैंगनी किरणों को रोकते हों.
Sudden Heart Attack: कभी नहीं आएगा अचानक हार्ट अटैक! Sr. Cardiologist ने बताए रामबाण उपाय...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं