विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2024

बॉडी फैट और बीमारियों को मात देगा 30 दिन का वाकिंग प्लान, आज से ही ऐसे करें रूटीन में करें शामिल

Walking For Good Health: शुरुआती दिनों में आपको हर रोज 15 मिनट की वाकिंग करनी चाहिए. आप सुबह या शाम के समय वाकिंग कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आपको वाकिंग करते समय अपने शरीर को आराम देना चाहिए.

बॉडी फैट और बीमारियों को मात देगा 30 दिन का वाकिंग प्लान, आज से ही ऐसे करें रूटीन में करें शामिल
रोज चलना हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है.

Power of a 30-Minute Daily Walk: बिगड़ती लाइफस्टाइल के इस दौर में हेल्दी रहना एक चुनौती भरा काम है. वाकिंग एक ऐसा व्यायाम है जो न केवल हमारे शरीर को हेल्दी रखता है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. रेगुलर वाकिंग करने से हमारे शरीर में ब्लड फ्लो तेज होता है और शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है. इसके अलावा, वाकिंग करने से हमारा वजन कंट्रोल में रहता है. अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आपको वाकिंग का 30 दिन का प्लान बनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए सोने से पहले क्या करना चाहिए? ये काम करने से आएगी गहरी और लंबी नींद

15 की वॉकिंग से करें शुरुआत:

शुरुआती दिनों में आपको हर रोज 15 मिनट की वाकिंग करनी चाहिए. आप सुबह या शाम के समय वाकिंग कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आपको वाकिंग करते समय अपने शरीर को आराम देना चाहिए. इस दौरान आपको तेज चलने से बचना चाहिए. यह काम आपको पहले सप्ताह तक करना चाहिए.

हर हफ्ते 15 मिनट बढ़ा दें वॉकिंग टाइम:

इसके बाद दूसरे हफ्ते में आपको वाकिंग का समय बढ़ाना चाहिए. एक हफ्ते के बाद प्रतिदिन 30 मिनट की वाकिंग करना शुरु कर दें. ऐसे करने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो तेज होगा और आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा.

तीसरे हफ्ते में आप वाकिंग की अवधि को 15 मिनट के लिए और बढ़ा दें. यानी, हर दिन 30 मिनट की जगह 45 मिनट वाकिंग करना शुरू कर दें. ऐसा करने से आपका वजन कंट्रोल रहेगा.

इसके बाद, चौथे हफ्ते में आप अपनी वाकिंग की अवधि और 15 मिनट के लिए और बढ़ा सकते हैं. तीन हफ्ते के बाद चौथे हफ्ते में आप हर रोज एक घंटे (60 मिनट) वाकिंग करना है.

यह भी पढ़ें: स्ट्रोक से तेजी से उबरने में मदद कर सकती है हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज, ब्रेन रिकवरी में मददगार : स्टडी

इन बातों का रखें ध्यान:

इस रूटीन को फॉलो करने के साथ-साथ आपको कुछ बातों का खास ध्यान देने की जरूरत है. आप इस बात का ध्यान रखें कि वाकिंग करते समय अपने शरीर को आराम दें और तेज चलने से बचें. वाकिंग करते समय अपने पैरों को आराम देने के लिए आरामदायक जूते पहनें. इसके साथ ही अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीएं.

Video: Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, Cardiologist से समझिए इससे बचने के उपाय

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Walking, Daily Walking For Weight Loss, 30-day Walking Plan, How Many Minutes To Walk Daily, Lose Weight With Walking, Walking To Burn Body Fat, Walking Routine For Weight Loss, Walking For Health And Fitness, Walking Benefits For Weight Loss, Daily Steps To Lose Weight, Burn Calories With Walking, Walking To Fight Diseases, Walking Plan To Defeat Body Fat, Walking To Improve Health, Weight Loss Walking Program, Walking To Lose Belly Fat, Start Walking For Weight Loss, Walking Exercise For Fitness, Walking To Reduce Fat In 30 Days, Walk Daily For Weight Loss, Effective Walking Routine For Fat Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com