विज्ञापन

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम से रहना है दूर? तो सद्गुरु की बताई इस ड्रिंक को करें ट्राई

क्या आप भी ठंड का मौसम शुरू होते हैं सर्दी-जुकाम से परेशान हो जाते हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय.

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम से रहना है दूर? तो सद्गुरु की बताई इस ड्रिंक को करें ट्राई
सर्दी जुकाम से बचने का उपाय.
NDTV

ठंड का मौसम शुरू होते ही हर घर में एक ही आवाज गूंजने लगती है खांसी, छींक और जुकाम. एक को हुआ नहीं कि धीरे-धीरे पूरे घर को पकड़ लेता है. कोई कहता है काढ़ा पी लो, कोई कहता है दवा खा लो. लेकिन हाल ही में सद्गुरु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर एक वीडियो शेयर कर ऐसी ड्रिंक बताई है, जो सर्दी-जुकाम को कोसों दूर कर सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि और पीने के फायदे.

सर्दी आखिर पहले कहां बैठती है? 

सद्गुरु कहते हैं, ज्यादातर लोग ये समझते ही नहीं कि सर्दी-जुकाम शुरू कहां से होता है. सांस का इन्फेक्शन पहले फेफड़ों में नहीं जाता. वो पहले गले में आकर बैठता है. गले में सूखापन होगा, तो वायरस वहीं जम जाएगा. फिर धीरे-धीरे वो सांस की नली से होते हुए फेफड़ों तक पहुंच जाएगा. इसीलिए अगर गले को ही गीला और साफ रखा जाए, तो वायरस को जमने की जगह ही नहीं मिलेगी. यही इस ड्रिंक का पूरा खेल है. गला गीला रहेगा, तो वायरस कमजोर रहेगा. गला सूखा रहेगा, तो वायरस मजबूत हो जाएगा. 

यहां देखें वीडियो- 

सद्गुरु की बताई ड्रिंक- 

इस ड्रिंक को बनाने के लिए कोई महंगी चीज नहीं चाहिए. सब कुछ किचन में ही मिल जाएगा. आपको सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लेना है. अब उसमें आधा चम्मच शहद डाल दीजिए. अब एक चुटकी हल्दी डालिए. अब इसमें 2-3 पुदीने के पत्ते डालकर थोड़ा मसल दीजिए. बस, आपकी ड्रिंक तैयार है. इसे धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीजिए. एक साथ गटागट मत पी जाइए. धीरे-धीरे पीने से ये गले में देर तक रहेगा और गले को गीला रखेगा. सद्गुरु कहते हैं, ये कोई दवा नहीं है. ये दादी-नानी वाला नुस्खा है, जो पीढ़ियों से चला आ रहा है. 

कब और कितनी बार पीना है? 

सद्गुरु ने पीने का टाइम भी बताया है. इसे हर 3 घंटे में पीना है. मतलब सुबह, दोपहर, शाम, ऐसे दिन में 3-4 बार. अगर आप इसे हर 3 घंटे में पीते रहेंगे, तो आपका गला कभी सूखेगा ही नहीं. गला गीला रहेगा, तो वायरस गले में टिक ही नहीं पाएगा. सुबह उठते ही सबसे पहले यही ड्रिंक पीजिए. रात को सोने से पहले भी पीजिए. ठंड में बाहर से आकर भी पीजिए. जिन लोगों को बार-बार गले में खराश होती है, उनके लिए तो ये ड्रिंक सबसे ज्यादा फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें- फैटी लिवर को कैसे ठीक करें? आचार्य मनीष ने बताया Liver को हेल्दी रखने का रामबाण तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cold And Cough, Cold And Cough Home Remedies, Winter Drink, Cold And Cough Home Treatment, Sardi Jukam Ka Gharelu Ilaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com