विज्ञापन

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से कैसे बचें? एक्सपर्ट ने बताए इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान तरीके

बदलते मौसम का असर अक्सर हमारी सेहत पर पड़ता है. इस समय सर्दी-खांसी जैसी समस्या तेजी से बढ़ जाती है. यहां जानिए बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से कैसे बचें?

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से कैसे बचें? एक्सपर्ट ने बताए इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान तरीके
सर्दी-खांसी से कैसे बचें?
file photo

सर्दियां शुरू हो गई है और बदलते मौसम का असर अक्सर हमारी सेहत पर पड़ता है. क्योंकि इस समय टेंपरेचर एक जैसा नहीं रहता. कभी दिन में गर्मी और रात में ठंड, तो कभी बढ़ता प्रदूषण और वातावरण में नमी सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं को बढ़ा दे सकता है. इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. बदलते मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ वायरल संक्रमण भी तेजी से बढ़ जाता है. हालांकि, हर बार सर्दी-खांसी होने का कारण मौसम नहीं होता, बल्कि वायरस के संपर्क में आने और संक्रमण फैलने की संभावना भी इसकी वजह हो सकती है. ऐसे में सही खानपान, आराम और कुछ सावधानियां अपनाकर खुद को हेल्दी रखा जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर भाटी ने बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से बचाव और इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके बताए हैं.

खानपान में क्या शामिल करें?

डॉ. भाटी ने बताया कि शरीर में इम्यूनिटी को अच्छा रखने के लिए संतुलित आहार जरूरी है. मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, मेवे और प्रोटीन से भरपूर चीजें शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं. आंवला, अमरूद, संतरा और नींबू जैसे विटामिन-C से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा, दही और अन्य पौष्टिक चीजों का खाना चाहिए. ये इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं.

अच्छी मात्रा में पानी पिएं

बदलते मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में पर्याप्त पानी पीने से शरीर को फायदा मिलता है. ठंड के मौसम में गुनगुना पानी, सूप और हल्की गर्म ड्रिंक्स गले को आराम देती हैं. इससे खांसी या गले में खराश नहीं होती. इसके साथ ही बहुत अधिक कैफीन वाली चीजों से दूर रहना चाहिए और पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

नींद और फिजिकल एक्टिविटी

हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद और फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. रोज कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद लें. इसके अलावा टहलना, योग और हल्की एक्सरसाइज करें. इससे बॉडी एक्टिव रहती है.

साफ-सफाई का ध्यान रखें

सर्दी-खांसी से बचने के लिए हाथों की अच्छे साफ रखें. खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद साबुन से हाथ धोएं. खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को टिश्यू या कोहनी से ढकें. बीमार व्यक्ति के साथ नजदीकी संपर्क से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें.

मौसम के अनुसार कपड़े पहनें

सुबह और शाम ठंड होने पर हल्के गर्म कपड़े पहनें और पसीने से भीगे कपड़ों को बदल लें. धूल और प्रदूषण से भी बचाव रखें. बाहर निकलते समय मौसम के अनुसार कपड़े ही पहनें.

यह भी पढ़ें:- गठिया बाय की देसी दवाई क्या है? गठिया के लिए इंद्राणी की जड़ कैसे करेगी कमाल

यह भी पढ़ें:- नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें

 यह भी पढ़ें:- दिवाली के बाद अचानक बढ़ा वजन? डाइटिशियन से जानिए वजन कैसे करें कंट्रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sardi Khansi, Cold And Cough Cure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com