- पेट की हर समस्या के लिए कमाल हैं ये 4 घरेलू उपाय.
- बदहजमी से लेकर एसिडिटी तक ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम.
- जानें इन 4 घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करने का तरीका.
Home Remedies For Stomach Problems: पेट की समस्याएं आपके खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण होती हैं. कब्ज की समस्या (Constipation Problem) होने पर आपको कई तरह की और परेशानियां होने लगती हैं. इससे एसिडिटी (Acidity) ऐंठन, पेट फूलना, सूजन (Bloating) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पेट की समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Stomach Problems) काफी कारगर हो सकते हैं. हमारे घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो कई तरह की परेशानियां का तुरंत इलाज कर सकती हैं. कब्ज के कारण (Causes Of Constipation) कई हैं. खाना खाने के बाद बैठे रहने या रात के खाने के बाद सीधे सो जाने जैसी आदतों से आपको पेट की समस्याएं हो सकती है. कई बार हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जिससे बदहजमी की समस्या (Indigestion Problem) हो जाती है.
आगर आप भी पेट की समस्याओं (Stomach Problems) से परेशान हैं तो आप कब्ज के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Constipation) आजमाते सकते हैं. जो आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. इसके साथ ही एसिडिटी के घरेलू उपाय (Home Remedies For Acidity) भी कर सकते हैं. एसिडिटी होने पर आपकी पेट में दर्द (Stomach Pain) और छाती में जलन हो सकती है. इसको दूर करने के लिए यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताए गए जिनका इस्तेमाल कर आप आसानी से गैस की समस्या से छुटकारा (Get Rid Of Gas Problem) पा सकते हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अगर पेट की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर में कई बीमारियां घर कर सकती हैं. कब्ज का घरेलू इलाज (Home Treatment For Constipation) कर पेट की हर समस्या को दूर किया जा सकता है. कब्ज का इलाज (Treatment Of Constipation) खानपान और जीवनशैली में बदलाव है. साथ कुछ घरेलू उपाय कब्ज से राहत दिला सकते हैं. यहां बताए गए कुछ उपायों को अपनाएं और अपने पेट को हमेशा स्वस्थ रखें.

कब्ज, गैस और बदहजमी के लिए कमाल है ये घरेलू उपाय | These Home Remedies Are Great For Constipation, Gas And Indigestion
1. लौंग
लौंग तो पेट के स्वास्थ्य के लिए रामबाण है. लौंक का सेवन एसिडिटी से छुटकारा पाने में किया जा सकता है. साथ कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए भी लौंक का सेवन किया जा सकता है. सुबह खाली पेट लौंग चबाने से पेट की हर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. लौंग में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो इंफेक्शन को दूर रखने में भी मदद कर सकती हैं. लौंग का सेवन करने से पाचन को भी बेहतर किया जा सकता है. लौंक का काढ़ा भी बनाया जा सकता है.
2. अदरक
अगरक पेट की समस्याओं के लिए रामबाण साबित हो सकता है. अदरक का सेवन कर पेट की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए एक टुकड़ा अदरक लेकर कूट लें और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च और एक चुटकी हींग पीसकर डाल लें. अच्छी तरह से मिक्स करें और खा लें. खाने के तुरंत बाद ही 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं. आपको कब्ज, गैस और बदहजमी से छुटकारा मिल सकता है.
Home Remedies For Indigestion: अदरक का सेवन कर पेट की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है
3. केला
कब्ज के घरेलू उपायों में केला काफी फायदेमंद हो सकता है. पेट की समस्याओं में पेट में कीड़े, लूज मोशन में राहत पाने में केला काफी फायदेमंद हो सकता है. रोजाना केला को अपनी डाइट में शामिल कर पाएं पेट की समस्याओं से छुटकारा. केला खाने से और कई स्वास्थ्य लाभ आपको मिल सकते हैं.
4. हल्दी
हल्दी पेट के स्वास्थ्य के लि फायदेमंद मानी जाती है. हल्दी में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं इंफेक्शन को रोकने में मदद कर सकते हैं. हल्दी पेट के संक्रमण को दूर करने में बेहद कारगर साबित हो सकती है. इसके लिए आप शहद में चम्मच हल्दी मिलाकर मिश्रण बना लें और उसे रोजाना खाएं. इससे पेट की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं