विज्ञापन

फर्नीचर, बेड और दीवारों में लग गई है दीमक? अपनाएं ये 5 देसी उपाय, मिनटों में होगा इनका सफाया

Deemak Kaise Hataye: क्या आप भी अपने घर की दीवारों और फर्नीचर में लगे दीमक की वजह से हैं परेशान, तो इस आर्टिकल में बताए इन आसान उपायों को एक बार जरूर करें ट्राई.

फर्नीचर, बेड और दीवारों में लग गई है दीमक? अपनाएं ये 5 देसी उपाय, मिनटों में होगा इनका सफाया
Termite Control Tips: दीमक को हटाने के तरीके.(AI Generated Image)

Termite, White Ants Remedies: दीमक सुनने में छोटा शब्द जरूर है लेकिन, ये एक बार घर में, अलमारी, फर्नीचर, बेड या दीवारों में लग जाए, तो इससे छुटकारा पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है.  'दीमक' यानी लकड़ी के दुश्मन. दीमक एक ऐसा कीड़ा है जो चुपचाप अंदर ही अंदर आपके पूरे घर को खोखला कर देता है. ​अक्सर लोग दीमक से छुटकारा पाने के लिए महंगे पेस्ट कंट्रोल का सहारा लेते हैं, जिसमें हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं और घर में खतरनाक केमिकल की गंध भी भर जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिनसे आप इन जिद्दी दीमकों को खत्म कर सकते हैं? आइए जानते हैं वो देसी नुस्खे.

Latest and Breaking News on NDTV

दीमक हटाने के घरेलू उपाय- (Home remedies to remove termites)

1. नीम का तेल- 

​नीम का तेल दीमक को मारने का सबसे पुराना और सफल तरीका है. इसकी कड़वाहट और गंध दीमक को बर्दाश्त नहीं होती.

​कैसे करें इस्तेमाल- एक स्प्रे बोतल में नीम का तेल भरें और जहां भी दीमक लगी हो, वहां सीधे स्प्रे करें. अगर दीवार में छेद है, तो रुई को तेल में भिगोकर उस छेद में डाल दें. कुछ ही दिनों में दीमक गायब हो जाएगी.

​2. सफेद सिरका और नींबू- 

​सिरका हर घर के किचन में मिल जाता है. यह दीमक के लिए किसी जहर से कम नहीं है.

​कैसे करें इस्तेमाल- आधा कप सफेद सिरके में दो नींबू का रस मिलाएं. इसे अच्छे से हिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. दीमक वाली जगहों और दरारों में इसे दिन में दो बार स्प्रे करें. इसकी एसिडिक प्रॉपर्टीज दीमक को तुरंत खत्म कर देती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

​3. बोरिक एसिड- 

​बोरिक एसिड दीमक को हटाने में कारगर है. यह पाउडर के रूप में बाजार में आसानी से मिल जाता है.

​कैसे करें इस्तेमाल- एक चम्मच बोरिक एसिड को एक कप पानी में घोलें. इस घोल को फर्नीचर के कोनों और प्रभावित हिस्सों पर छिड़कें. यह दीमक के नर्वस सिस्टम को खत्म कर देता है जिससे वो दोबारा वहां नहीं आतीं.

​4. नमक का पानी-

​नमक सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं, बल्कि दीमक को सुखाने का काम भी करता है.

कैसे करें इस्तेमाल- गर्म पानी में खूब सारा नमक मिलाएं. इस गाढ़े घोल को इंजेक्शन की मदद से दीमक वाले छेदों में डालें. नमक दीमक के शरीर की नमी सोख लेता है और वे मर जाते हैं.

​5. धूप-

​दीमक को अंधेरा और नमी पसंद है. अगर आपके किसी छोटे फर्नीचर में दीमक लगी है, तो उसे 2-3 दिन तक तेज धूप में रखें.  

ये भी पढ़ें- अलमारी में इधर-उधर बिखरे रहते हैं कपड़े, तो अपनाएं ये तरीके, ढूंढने में भी होगी आसानी

क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Home Remedies To Get Rid Of Termite, Deemak Kaise Hataye, How To Kill Termites Naturally, Termite Treatment At Home, How To Kill Termites, Desi Nuskhe For Termites, Neem Oil For Termites, Boric Acid For Termites, Get Rid Of Termites Naturally, Home Remedies For Wood Termites, Termite Spray, White Ants Treatment, Furniture Protection Tips, Stop Termite Damage, Vinegar For Termites, Termite Control Tips In Hindi, DIY Termite Killer, House Maintenance Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com