विज्ञापन

High BP Control Tips: सिर्फ दौड़ना नहीं, ये स्टैटिक एक्सरसाइज भी कर सकता है ब्लड प्रेशर कंट्रोल

Static Or Isometric Exercise To Control BP: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अब नए तरीके सामने आ रहे हैं. स्टेटिक एक्सरसाइज एक ऐसा ही आसान और असरदार तरीका है, जिसे कम समय में भी किया जा सकता है. अगर इसे नियमित रूप से अपनाया जाए, तो यह आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

High BP Control Tips: सिर्फ दौड़ना नहीं, ये स्टैटिक एक्सरसाइज भी कर सकता है ब्लड प्रेशर कंट्रोल
Static Or Isometric Exercise To Control BP
Pexels

Static Or Isometric Exercise To Control BP: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है. पहले इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर और एक्सपर्ट्स वॉकिंग, रनिंग या साइकलिंग जैसे कार्डियो एक्सरसाइज पर जोर देते थे. लेकिन अब धीरे-धीरे एक्सरसाइज को लेकर सोच बदल रही है. नई रिसर्च में सामने आया है कि स्टैटिक एक्सरसाइज (static exercise), जिसमें शरीर को एक ही पोजिशन में कुछ समय तक रोके रखा जाता है, ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कम करने में काफी मददगार हो सकती है. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो ज्यादा समय नहीं निकाल पाते.

क्या होती है स्टैटिक एक्सरसाइज?

स्टैटिक एक्सरसाइज को आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज (Isometric exercise) भी कहा जाता है. इसमें शरीर की मसल्स को बिना ज्यादा मूवमेंट के एक स्थिति में रखा जाता है. जैसे प्लैंक, वॉल सिट या स्क्वाट होल्ड. इन एक्सरसाइज में आप एक पोजिशन को कुछ सेकंड या मिनट तक बनाए रखते हैं, जिससे मसल्स पर दबाव पड़ता है और शरीर धीरे-धीरे मजबूत होता है.

कैसे करती है ब्लड प्रेशर पर असर?

जब आप स्टेटिक एक्सरसाइज करते हैं, तो मसल्स (Muscles) में तनाव पैदा होता है. इसके बाद जब आप रिलैक्स (Relax) करते हैं, तो ब्लड वेसल्स (Blood Vessels) खुलते हैं और ब्लड फ्लो (Blood Flow) बेहतर होता है.इसी प्रक्रिया के कारण ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. कुछ स्टडीज में यह भी देखा गया है कि इस तरह की एक्सरसाइज का असर कार्डियो (Cardio) से भी ज्यादा हो सकता है, खासकर हाई BP के मरीजों में.

कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें?

अगर आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहते हैं, तो कुछ आसान एक्सरसाइज से शुरुआत कर सकते हैं. इन एक्सरसाइज को घर पर आसानी से किया जा सकता है और किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती.

  • प्लैंक (Plank)
  • वॉल सिट (Wall Sit)
  • स्क्वाट होल्ड (Squat Hold)
  • ग्लूट ब्रिज होल्ड (Glute Bridge Hold)
Latest and Breaking News on NDTV

 यह भी पढ़ें- Tarbooj Ke Chilko Ka Achar: बंद कर दें, तरबूज के बीजों को खा कर फेंकना! बनाएं, तरबूज के छिलकों का अचार

कितनी देर तक करनी चाहिए ये एक्सरसाइज?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हफ्ते में 3 से 4 दिन, रोज करीब 15 से 20 मिनट स्टेटिक एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, शुरुआत में कम समय से शुरू करना बेहतर होता है, ताकि शरीर धीरे-धीरे इसकी आदत डाल सके.

क्या कार्डियो छोड़ देना चाहिए?

यह जरूरी नहीं है कि आप कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise) को पूरी तरह छोड़ दें. दिल की सेहत के लिए कार्डियो अब भी जरूरी है.सबसे बेहतर तरीका यही है कि आप स्टेटिक एक्सरसाइज और कार्डियो दोनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि दोनों के फायदे मिल सकें.

Watch Video: Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com