BP Control Karne Ke Liye Kya Karen: आज के समय में की लोग बीपी यानी ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं. कई बार इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन हर समय दवा खाना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए आज हम आपके लिए डॉ. शालिनी सिंह सालुंके द्वारा बताया गया एक ऐसा फॉर्मूला लेकर आए हैं, जो आपको बीपी की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है.
क्या है 5 स्टेप फॉर्मूला?
हाइ ब्लड प्रेशर आपके गड़बड़ लाइफस्टाइल का नतीजा है. ऐसे में अगर आपका बीपी 120/ 80 से थोड़ा भी उपर है, तो आपको इस 5 स्टेप फॉर्मूला को फॉलो करना चाहिए. यहां जानें क्या है यह फॉर्मूला?
नमक कम करें: आपको अपने पूरे दिन के खाने में एक छोटी चम्मच या पांच ग्राम से कम नमक लेना है, जिसका सीधा मतलब है आपको पैकेज्ड फूड, चिप्स, नमकीन, अचार और पापड़ जैसी चीजों से दूरी बनानी पड़ेगी. ज्यादा नमक का सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है जो हार्ट डिजीज से लेकर स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है. इसलिए इसे अपनी डाइट से धीरे-धीरे बाहर निकाल देना बेहतर है.
पोटैशियम बढ़ाओ: पोटैशियम की मात्रा बढ़ाना बेहद मददगार माना जा सकता है. इसलिए रोजाना अपनी डाइट में केला, नारियल पानी, लौकी का जूस, पालक या दाल में से किसी भी चीज को शामिल करना बेहद फायदेमंद माना जा सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन अनियमित दिल की धड़कन, मांसपेशियों में कमजोरी और क्रैम्प्स और हाई ब्लड प्रेशर से राहत दिला सकता है.

रोज 30 मिनट चलना: रोजाना 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है. चलने से ब्लड फलो बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है. हार्ट से जुड़ी बीमारियों से राहत पाने के लिए रोजाना 30 मिनट ब्रिस्क वॉक फायदेमंद है.
अच्छी नींद: रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. इसी के साथ ही पूरे दिन में 4 से 5 दो मिनट अनुलोम विलोम जरूर करें.
14 दिन इन 3 चीजों से दूर रहें: 14 दिनों के लिए स्मोकिंग, अल्कोहल और देर रात भारी भोजन कहना बंद कर दें. 14 दिन तक अगर आप इस आदत को अपनाते हैं, तो अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Valentine's Weekend Getaway Ideas: हर कपल्स को पसंद आएंगी ये 3 रोमेंटिक डेस्टिनेशन, इस वैलेंटाइन वीकेंड पर करें प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं