विज्ञापन

अचानक जिम छोड़ दिया तो शरीर को लग सकता है झटका, जानिए क्या होते हैं नुकसान

Achanak Gym Jana Chodne Ke Nuksan: रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव रहता है और दिमाग भी फ्रेश महसूस करता है. लेकिन कई बार बिजी शेड्यूल, आलस या मोटिवेशन की कमी के कारण लोग अचानक जिम जाना छोड़ देते हैं.

अचानक जिम छोड़ दिया तो शरीर को लग सकता है झटका, जानिए क्या होते हैं नुकसान
Achanak Gym Jana Chodne Ke Nuksan
Pexels

Achanak Gym Jana Chodne Ke Nuksan: आजकल फिट रहना लोगों की लाइफस्टाइल (Lifestyle) का अहम हिस्सा बन चुका है. जिम जाना सिर्फ बॉडी बनाने के लिए नहीं, बल्कि हेल्दी रहने का एक तरीका भी है. रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव (Active) रहता है और दिमाग (Brain) भी फ्रेश महसूस करता है. लेकिन कई बार बिजी शेड्यूल (Busy Schedule), आलस या मोटिवेशन की कमी के कारण लोग अचानक जिम जाना छोड़ देते हैं. यह फैसला आसान लग सकता है, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) दोनों पर दिखने लगता है.

अचानक जिम छोड़ने से शरीर को होते हैं ये सब नुकसान- (Leaving Gym Suddenly Causes These Damages To The Body)

वजन बढ़ने लगता है तेजी से

जिम छोड़ते ही सबसे पहला असर वजन पर पड़ता है. एक्सरसाइज (Exercise) के दौरान जो कैलोरी बर्न होती थी, वह अचानक रुक जाती है. ऐसे में शरीर में अतिरिक्त कैलोरी (Calorie) जमा होने लगती है. इसका असर खासकर पेट और कमर पर जल्दी दिखता है और फैट बढ़ने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मांसपेशियों की ताकत कम होती है

वर्कआउट (Workout) करने से मसल्स मजबूत रहती हैं. लेकिन जब आप एक्सरसाइज बंद कर देते हैं, तो धीरे-धीरे मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. कुछ ही हफ्तों में शरीर ढीला महसूस होने लगता है और पहले जितनी ताकत नहीं रहती.

स्टैमिना में गिरावट आती है

जिम करने से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है. लेकिन जब यह रूटीन टूट जाता है, तो स्टैमिना भी कम होने लगता है. छोटी-छोटी एक्टिविटी में भी थकान महसूस होने लगती है और सांस जल्दी फूल सकती है.

यह भी पढ़े: Weight Loss Tips: एक ही तरह की ग्रीन टी पीकर बोर हो गए हैं? ट्राई करें ये 6 आसान रेसिपी, तेजी से घटेगा वजन

मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो

नियमित एक्सरसाइज से शरीर का मेटाबॉलिज्म (metabolism) तेज रहता है. लेकिन जिम छोड़ने के बाद यह धीमा पड़ जाता है. इससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और वजन कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.

मूड पर भी पड़ता है असर

वर्कआउट करने से शरीर में ऐसे हार्मोन (Harmone) बनते हैं, जो मूड को अच्छा रखते हैं. लेकिन अचानक एक्सरसाइज बंद करने से चिड़चिड़ापन, तनाव और आलस बढ़ सकता है. कई लोगों को उदासी और थकान भी महसूस होने लगती है.

बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है

एक्टिव लाइफस्टाइल छोड़ने से ब्लड शुगर (Blood sugar) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) पर असर पड़ सकता है. लंबे समय तक फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) कम रहने से डायबिटीज (Diabetes) और दिल से जुड़ी बीमारियों( Heart Diseases) का खतरा भी बढ़ सकता है.

अगर किसी वजह से जिम जाना बंद करना पड़े, तो पूरी तरह सुस्त पड़े न रहें. घर पर हल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इससे शरीर संतुलित रहेगा और फिटनेस भी बनी रहेगी.

Watch Video: अस्थमा को ठीक कैसे करें? डॉक्टर ने बताया स्टेप बाई स्टेप

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com