Tarbooj Ke Chilke Ka Achar: गर्मियों में तरबूज हर घर की पहली पसंद होता है. इसका मीठा और ठंडक देने वाला स्वाद शरीर को राहत देता है. लेकिन अक्सर लोग इसका लाल हिस्सा खाकर छिलका फेंक देते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि तरबूज के सफेद छिलके से स्वादिष्ट अचार बनाया जा सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ खाने में मजेदार होती है बल्कि किचन में बर्बादी को भी कम करती है. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है.
तरबूज के छिलके का अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
- तरबूज के छिलके का सफेद भाग
- नमक स्वाद अनुसार
- हल्दी आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
- सरसों पाउडर एक चम्मच
- सरसों का तेल 2 से 3 चम्मच
यह भी पढ़ें- 3 लाख रुपये में, 1 किलो बिकता है ये खास आम, जानें भारत में मिलने वाली आम की प्रीमियम किस्मों के बारे में
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
तरबूज के छिलके का अचार बनाने का तरीका-
- सबसे पहले तरबूज के छिलके का हरा सख्त हिस्सा हटा दें और सिर्फ सफेद भाग को रखें.
- अब इसे अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इन टुकड़ों को 3 से 4 घंटे के लिए धूप या हवा में हल्का सूखने दें ताकि नमी कम हो जाए.
- अब एक बर्तन में कटे हुए छिलके डालें और उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और सरसों पाउडर मिलाएं. ऊपर से सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें.
- जार को 4 से 5 दिन तक धूप में रखें. हर दिन एक बार इसे हल्का हिलाएं ताकि मसाले अच्छे से मिलते रहें. कुछ दिनों बाद अचार तैयार हो जाएगा.
जब अचार का स्वाद आपको सही लगे तो इसे ठंडी जगह या फ्रिज में रख दें. इससे इसका स्वाद लंबे समय तक बना रहता है. ध्यान रखें कि जार हमेशा एयरटाइट होना चाहिए ताकि अचार खराब न हो. अगर आप किचन में कुछ नया और स्मार्ट करना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं