केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर एक इंफोग्राफिक शेयर किया है. इसके ज़रिए वे बच्चों में कोरोना के शुरुआती लक्षण, असर और उसके इलाज के बारे में बता रहे है. माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर का असर बच्चों पर भी हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एहतियात बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि अपने बच्चों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बच्चों में कोरोना के लक्षण
1. तेज बुखार रहना
2. दस्त लगना
3. उल्टी और पेट में दर्द होना
4. सूखी खांसी
5. शरीर में दर्द
6. सर दर्द
7. गंध और स्वाद का चले जाना
बच्चों में कोरोना संक्रमण का होना एक चिंताजनक बात है. इससे बचने के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना बेहद ज़रूरी है. कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें. बच्चों को मास्क लगाने और हाथ धोने को कहें. अगर बाहर से कोई घर में आ रहा है तो पहले नहा ले. अगर ये नहीं कर पा रहे हैं तो हाथ-पैर अच्छे से धो लें साथ ही साथ कपड़े बदल लें.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने दिशा निर्देश में कहा है कि इस बार कोरोना वायरस फेफड़ों पर ज्यादा हमला कर रहा है. इस कारण हमारे फेफड़े ख़राब हो रहे हैं और हम सांस नहीं ले पा रहे हैं.एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि बच्चों को इस संक्रमण से बचाने के लिए एक्सरसाइज करवाना बेहद ज़रूरी है. जिससे फेफड़ों की ताकत बढ़ती है.
डॉ हर्षवर्धन ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर देशवासियों को सचेत किया है. कोरोना वायरस का ख़तरा बच्चों में बहुत तेज़ी से फैल रहा है. ऐसे में ये जानकारी बेहद उपयोगी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं