Halasana Benefits: योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावी माध्यम है. इनमें से एक जरूरी योग मुद्रा है 'हलासन', जिसे अंग्रेजी में 'प्लो पोज' के नाम से जाना जाता है. हलासन न केवल मांसपेशियों को फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है, बल्कि नर्व्स सिस्टम को मजबूत करने और तनाव दूर करने में भी कारगर है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, हलासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में व्यापक सुधार देखने को मिलता है. 'हलासन' दो शब्दों 'हल' और 'आसन' से मिलकर बना है.
'हल' भारतीय कृषि में खेतों की जुताई के लिए उपयोग होने वाला पारंपरिक उपकरण है. इस आसन में शरीर की आकृति हल के समान बनती है, इसलिए इसे 'हलासन' कहा जाता है. योग शास्त्र में प्रत्येक आसन का नाम उसकी मुद्रा के आधार पर रखा जाता है और हलासन भी इसका एक उदाहरण है. यह आसन गर्दन, कंधे, पीठ और पेट की मसल्स को मजबूत करता है.
यह भी पढ़ें: पेट की गैस का रामबाण घरेलू इलाज, चुटकियों में निकलेगी सारी गैस, फूल हुआ पेट हो जाएगा फुस्स
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयुष मंत्रालय के अनुसार, हलासन के स्वास्थ्य लाभ
यह मसल्स को लचीला बनाता है और नर्वस सिस्टम (न्यूरो सिस्टम) को दुरुस्त रखता है. यह तनाव और थकान को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है. इसके अलावा, हलासन थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को बेहतर करता है, जो मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाती है. यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. हलासन का नियमित अभ्यास पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है.
हलासन करने की सही विधि क्या है?
इसके लिए पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से जमीन की ओर ले जाएं. इस दौरान हाथों को शरीर के साथ रखें या पीठ को सहारा दें. इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक रुकें और गहरी सांस लें. इस आसन का अभ्यास धीरे-धीरे और योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए, खासकर जब शुरुआत की हो.
बरतें ये सावधानियां:
हलासन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद है. हालांकि, हलासन का अभ्यास करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं. गर्भवती महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर या गर्दन, पीठ दर्द की समस्या वाले व्यक्तियों को यह आसन करने से बचना चाहिए. शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं