- मानसून का मौसम बालों के लिए भी काफी नुकसानदायक होता है.
- वातावरण में बढ़ती नमी के साथ, बाल कमजोर और उलझे रहते हैं.
- क्या आप भी सोच रहे हैं कि बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या खाएं?
How Can I Control Hair Loss: मानसून चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, लेकिन यह मौसम बालों के लिए भी काफी नुकसानदायक होता है. वातावरण में बढ़ती नमी के साथ, बाल कमजोर और उलझे रहते हैं. हम में से बहुत से लोग अत्यधिक बाल गिरने के भी गवाह हैं. अगर आप भी बालों की समस्याओं (Hair Problems) से परेशान हैं तो आपको पोषण विशेषज्ञ के बताए गए इन फूड्स को आजमाना चाहिए जो आपको मानसून में बालों का झड़ना रोकते हैं. अगर आप भी सोच रहे हैं कि बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या खाएं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोषण विशेषज्ञ ऋजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर कई फूड्स शेयर किए हैं जो हेयर लॉस (Hair Loss) से निपटने में मदद करते हैं. क्या आप सोच रहे हैं कि वे क्या हैं? तो आपको बता दें उनमें शामिल हैं - मेथी दाना, अलिव के बीज और जयफल. उन्होंने यह भी बताया कि उन फूड्स का इस्तेमाल कैसे करना है.
यहां उनका इंस्टाग्राम पोस्ट:
1) मेथी दाना
कढ़ी में मेथी के बीज डालने या कद्दू जैसी सब्जियां पकाते समय तड़के में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया. रायता में स्वाद जोड़ने के लिए आप उनका उपयोग भी कर सकते हैं. उन्होंने एक हेयर मास्क नुस्खे के बारे में भी बताया जो बालों के झड़ने से निपटने में मदद करती है. थोड़े से गर्म नारियल के तेल में कुछ बीज मिलाएं और इसे ठंडा होने दें और फिर अपने स्कैल्प की मालिश करें और रात भर छोड़ दें.
अश्वगंधा के छप्परफाड़ फायदे, इन रोगों का करती है नाश, शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए भी कमाल
ऋजुता ने लिखा, "मेथी दाना विशेष रूप से उपयोगी है अगर यह एक हार्मोनल समस्या से संबंधित बालों का झड़ना (पीसीओडी, आदि) है क्योंकि यह इंसुलिन प्रतिक्रिया में सुधार करने में मदद करता है."
2) अलिव के बीज
बस कुछ अलिव के बीजों को भिगोकर रात को दूध के साथ लें. इन आयरन से भरपूर बीजों को नारियल और घी के साथ लड्डू में भी रोल किया जा सकता है. ये बीज कीमोथेरेपी उपचार के कारण होने वाले बालों के झड़ने से निपटने में भी सहायक होते हैं.
3) जायफल
ऋजुता दिवेकर ने दूसरी सामग्री के रूप में जायफल का जिक्र किया है. ये बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है. "दूध में एक छोटी चुटकी जायफल (अलिव सीड्स के साथ मिलाएं," उन्होंने लिखा जायफल में मौजूद विटामिन बी6, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम बालों के झड़ने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं.
सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि घी, हल्दी, और दही भी बालों के झड़ने से लड़ने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं