Causes of Hair Loss In PCOS: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) एक ऐसी कंडिशन है जो महिलाओं को उनकी रिप्रोडक्टिव एज के दौरान प्रभावित करती है. यह एक ऐसी कंडिशन है जो इर्रेगुलर पीरियड्स का कारण बनती है. पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में वजन बढ़ना, चेहरे पर बालों का बढ़ना, ऑयली स्किन और गर्भवती होने में कठिनाई जैसे लक्षण भी अनुभव होते हैं. बालों का पतला होना (Hair Thinning) या बालों का झड़ना पीसीओएस का एक अन्य सामान्य लक्षण है, लेकिन पीसीओएस में बालों के गिरने का सही कारण कम ही लोग जानते हैं. आपकी सभी शंकाओं को दूर करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने कुछ कारणों की एक सूची शेयर की, जिससे पीसीओएस वाली महिलाओं में बाल झड़ते हैं.
पीसीओएस में क्यों झड़ने लगते हैं बाल | Why Does Hair Fall In PCOS
1. पुरुष हार्मोन
पीसीओएस रोगियों में एण्ड्रोजन या पुरुष हार्मोन का बहुत ज्यादा बनना बालों के झड़ने का मेन कारण है. न्यूट्रिशनिष्ट लिखती हैं, "एण्ड्रोजन का बहुत ज्यादा होना" स्कैल्प के रोम में रिसेप्टर्स को रिस्ट्रिक्ट करती है और उन रोमों को सिकोड़ती है जिससे हेल्दी बालों का जीवित रहना असंभव हो जाता है.
-
टाटा संस विवाद के बीच RBI गवर्नर का बड़ा बयान, अपर-लेयर कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. थायराइड हार्मोन का कम होना
पीसीओएस और थायराइड से रिलेटेड कंडिशन में हार्मोन बनने में दिक्कत आती है. बत्रा ने समझाया, "जब हार्मोन बनने में गड़बड़ी होती है, खासकर से हार्मोन टी3 और टी4 की, तो यह शरीर की कई प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है."
हार्मोन का यह इम्प्रोपर प्रोडक्शन बालों की ग्रोथ को जड़ से प्रभावित करता है. नतीजतन, बाल झड़ जाते हैं.
3. स्ट्रेस
पीसीओएस से मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है. तनाव भी पीसीओएस का एक लक्षण है. तनाव शरीर में एण्ड्रोजन लेवल को बढ़ा सकता है जो बालों के झड़ने को ट्रिगर कर सकता है.
4. एनीमिया
पीसीओएस वाली महिलाओं में आमतौर पर फेरिटिन (एक प्रोटीन जो आयरन को स्टोर करता है) का लेवल कम होता है, जिसकी वजह से आयरन की कमी हो जाती है. शरीर में आयरन का लेवल बालों के झड़ने का कारण बनता है.
5. पोषण की कमी
अध्ययनों के अनुसार, पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी का खतरा अधिक होता है. राइबोफ्लेविन, बायोटिन, फोलेट, विटामिन डी और विटामिन बी 12 के लो लेवल बालों के झड़ने से जुड़े हुए हैं.
दही में क्या मिलाकर लगाने से आता है चेहरे पर निखार, ये 5 एंटी एजिंग चीजें ला देंगी चेहरे पर रौनक
इस कंडिशन को कैसे ठीक करें?
कुछ दवाएं हैं जो जो पीसीओएस के कारण बालों के झड़ने को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं. इसके अलावा, जैसा कि आप जानते हैं, पीसीओएस के लक्षणों को लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव करके प्रभावी ढंग से मैनेज किया जा सकता है. इसलिए वजन कम करना, हेल्दी डाइट खाना और अपने फिजिकल एक्टिविटी लेवल को बढ़ाना मदद कर सकता है.
Hair Thinning vs. Hair Loss: What's the Difference? आपको हेयर फॉल है या हेयर थिनिंग, फर्क जानें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं