- खीरे में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो वजन घटाने में मददगार हैं.
- ये वजन कम करने के साथ शरीर को हाइड्रेट करने के लिए भी बेहतरीन है.
- ये सभी तत्व हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार हैं.
Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए हम तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन हर सीजन में कुछ न कुछ चीजें ऐसी आती हैं जो हमें सेहतमंत रहने में मदद करती है. बशर्ते हमें उन्हें डाइट में शामिल करने के तरीके पता हों. खीरा भी गर्मियों में खाया जाना एक बेस्ट वेट लॉस स्नैक्स बन सकता है, क्योंकि खीरा एक लो कैलोरी वाला फूड है. वजन घटाने के लिए खीरा (Cucumber For Weight Loss) किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है. गर्मियों में न सिर्फ हमें हाइड्रेट रखता है बल्कि शरीर में फैट सेल्स को बढ़ने से भी रोकता है. इसके साथ ही खीरा कई और पोषक तत्वों पर भी बेहतरीन स्रोत है. सलाद के रूप में खाया जाने वाला खीरा गर्मियों में हमारे बॉडी टेंपरेचर को भी मेंटेन रखता है. अगर आप अपना वजन कम करने को लेकर एक हेल्दी और लो कैलोरी फूड (Low Calorie Food) की तलाश में हैं तो खीरे से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. यहां इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करने के कुछ तरीके हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं.
खीरा वजन घटाने में कैसे मददगार है? | How Is Cucumber Helpful In Weight Loss?
खीरे में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन के आदि. इसके साथ ही खीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारी ऑलओवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. ये वजन कम करने के साथ शरीर को हाइड्रेट करने के लिए भी बेहतरीन है. सवाल ये उठता है कि खीरा कैसे वजन कम कर सकता है, तो आपको बता दें खीरा एक लो कैलोरी वाला फूड है, इसके साथ ये हाई प्रोटीन और लो फैट भी है. साथ ही खीरे में हाई विटामिन और मिनरल होते हैं. ये सभी तत्व हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार हैं जो आखिरकार वजन कम करने के लिए आइडियल है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खीरे को डाइट में शामिल करने के तरीके | Ways To Add Cucumber In Diet
1. उन्हें अपने सलाद में शामिल करें
आप सलाद में खीरे (Kheera For Salad) का सेवन कर सकते हैं. अपने सलाद में खीरे को शामिल करना लंबे समय तक भरे रहने और बार-बार भूख लगने से बचने का एक शानदार तरीका है.
बिना इक्विपमेंट के घर पर करें ये Floor Exercise, पेट की चर्बी के साथ लोअर बॉडी फैट भी हो जाएगा गायब
2. फ्रेश ड्रिंक बनाएं
ताजगी देने वाली कुकुंबर ड्रिंक (Cucumber Drink) बनाने के लिए आधा खीरा काटें, उसमें पुदीने की पत्तियां, तुलसी की पत्तियां, कुछ नींबू का रस मिलाएं और उन्हें ब्लेंड करें.
3. स्नैक्स में शामिल करें
आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच खीरे को अलग-अलग टाइम पर डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये आपको ज्यादा खाने से रोकेगा और लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करेगा.
4. मील में शामिल करें
अपनी मील की न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ाने के लिए आप खीरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं. अपनी वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) में आप इसे सैंडविच, रोल या करी में शामिल करें.
हाउसवाइफ बिना जिम के ऐसे घटाएं अपना Body Fat, इन 5 रूटीन वाली चीजों से जल्द कम हो जाएगा आपका वजन
वजन घटाने के लिए खीरा खाने का सबसे अच्छा समय
खीरा पोषक तत्वों का पावरहाउस है और इसे दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है. हालांकि, फायदों को बढ़ाने के लिए आप इसे दिन के खाने से पहले खीरे का सेवन कर सकते हैं.
Video: तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं