बालों की समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने लिए सही शैंपू का चुनाव करें. आप बाजार से शैंपू खरीदते वक्त केवल उसके ब्रांड पर ही नहीं बल्कि उसकी सामग्री पर भी ध्यान दें. अलग-अलग स्कैल्प टाइप के लिए अलग तरह के शैंपू होते हैं. सही शैंपू का चुनाव करना जरूरी है, नहीं तो आपको बाल झड़ने, ड्राई स्कैल्प, डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं किस तरह के बाल के लिए कौन सा शैंपू चुनना चाहिए.
यहां जानें अपने बालों के टाइप के अनुसार कैसे चुने शैंपू- You Must Know How To Choose Shampoo According To Your Hair Type:
1. ड्राई स्कैल्प के लिए शैंपू
ड्राई स्कैल्प के लिए शैंपू चुनते वक्त ध्यान दें कि उसमें वो सामग्री हों जो आपकी जरूरत है. आपके बालों को सही पोषण दे और स्कैल्प में नमी लाए. ड्राई स्कैल्प के लिए शैंपू लेते वक्त इन सामग्री को चुनें.
- कोको/लॉरिल/डेसील ग्लूकोसाइड
- सोडियम कोको सल्फेट
- सोडियम/डिसोडियम कोकॉयल ग्लूटामेट
- सोपनट बेरी
- शिकाकाई

2. नेचुरल क्लींजर
शैंपू के अलावा आप कुछ नेचुरल क्लींजर्स का इस्तेमाल भी बालों में कर सकते हैं. जैसे शिकाकाई, ग्रीन टी, आंवले का अर्क, नारियल का तेल, आर्गन ऑयल, ऑलिव ऑयल.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्लिसरीन. ये सभी तत्व आपके बालों को सॉफ्टनेस दे सकते हैं.
3. ऑयली स्कैल्प के लिए शैम्पू
सल्फोसुकेट्स और एसएलएस जैसे डीप क्लींजिंग एजेंट ऑयली हेयर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. ऐसा शैंपू चुने जिसमें कंडीशनर की मात्रा कम हो. नेचुरल सामग्री वाले शैंपू चुनना आपके लिए बेहतर हो सकता है.
4. डैंड्रफ या परतदार स्कैल्प के लिए
- आपके स्कैल्प में डैंड्रफ हैं तो आपको एंटीफंगल सामग्री वाला शैंपू चुनना चाहिए.
- एंटीफंगल एजेंट जैसे केटोकोनाज़ोल, सेलेनियम सल्फाइड और जिंक पाइरिथियन वाले शैंपू आपके लिए बेस्ट होंगे. इसके अलावा नेचुरल एंटीफंगल एजेंट जैसे टी ट्री ऑयल
- सैलिसिलिक एसिड, कोलतार जैसी सामग्री भी आपके काम आ सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं