विज्ञापन

नहाने से पहले नाभि में पानी डालने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए

क्या आप जानते हैं कि नहाते समय पानी सबसे पहले कहां डालना चाहिए. क्योंकि नहाने का भी एक नियम है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानें.

नहाने से पहले नाभि में पानी डालने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए
नहाने से पहले नाभि में पानी क्यों डालना चाहिए.
NDTV

रोज सुबह उठकर नहाना हमारी दिनचर्या का एक बेहद अहम हिस्सा है. नहाने से न सिर्फ शरीर की गंदगी साफ होती है, बल्कि थकान दूर होती है और हम फ्रेश फील करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नहाने का भी अपना एक सही तरीका होता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अक्सर लोग बाथरूम में जाते ही सबसे पहले सिर पर ठंडा या गर्म पानी डाल लेते हैं. कुछ लोग बिना सोचे-समझे सीधे पूरे शरीर पर पानी बहाने लगते हैं. इसी बारे में जानने के लिए एनडीटीवी ने बात की आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) से. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं और उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 

​नहाने से पहले नाभि में पानी डालने से क्या होता है?

  • ​हमारी नाभि (Belly Button) शरीर का एक बहुत ही संवेदनशील हिस्सा मानी जाती है. डॉ. राम अवतार के अनुसार, नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु (Center point) है, जहां से शरीर की कई नसें जुड़ी होती हैं.
  • जब आप नहाने से ठीक पहले अपनी नाभि पर थोड़ा सा पानी डालते हैं, तो यह शरीर के अंदरूनी तापमान को सामान्य करने में मदद करता है. इससे अचानक से ठंडे या गर्म पानी का झटका शरीर को नहीं लगता.
  • ​नाभि पर पानी पड़ने से इससे जुड़ी नसें एक्टिव हो जाती हैं और शरीर का तंत्रिका तंत्र शांत महसूस करने लगता है.
  • नाभि की सही तरीके से सफाई होना बेहद जरूरी है. नहाने से पहले पानी डालने से वहां जमी गंदगी नरम हो जाती है, जिससे नहाते वक्त नाभि को आसानी से साफ किया जा सकता है. 
Latest and Breaking News on NDTV

नहाने से पहले नाभि में पानी क्यों डाला जाता है. (Image NDTV) 

​नहाते समय सबसे पहले पानी कहां डालना चाहिए?

​डॉ. राम अवतार के मुताबिक, बाथरूम में जाते ही कभी भी सीधे सिर या चेहरे पर पानी नहीं डालना चाहिए. सिर पर सीधे पानी डालने से सिर की ब्लड वैसेल्स (Blood vessels) पर अचानक दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. चक्कर आने या सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है.

​क्या है नहाने का सही तरीका- 

  • नहाने की शुरुआत हमेशा पैरों से करनी चाहिए. सबसे पहले पानी अपने पैरों और घुटनों पर डालें.
  • ​इसके बाद पानी को हाथों, जांघों और कंधों पर डालें.
  • अब पेट के हिस्से पर थोड़ा पानी डालें.
  • ​जब आपका पूरा शरीर पानी के तापमान के हिसाब से ढल जाए, तब सबसे बाद में सिर पर पानी डालना चाहिए.

​ऐसा क्यों करना जरूरी है?

​जब हम सबसे पहले पैरों पर पानी डालते हैं, तो शरीर की गर्मी धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठकर बाहर निकल जाती है. इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है और दिल या दिमाग पर अचानक कोई दबाव नहीं पड़ता. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है या जिनकी उम्र ज्यादा है, उन्हें तो इस नियम का खास ध्यान रखना चाहिए.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें- क्या सिगरेट छोड़ने के बाद पूरी तरह ठीक हो सकते हैं लंग्स? एक्सपर्ट से जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nahane Ka Sahi Tareeka, Nahane Ka Sahi Samay Kya Hai, Bathing Rules, Bathing Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com