विज्ञापन

98 किलो की महिला ने इस सिंपल डाइट प्लान से घटाया 20 किलो वजन, ये रहा सुबह से शाम तक का डाइट प्लान

वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? आदित्य भार्गव का बताया ये सिंपल डाइट प्लान आपकी मदद कर सकता है. जानिए कैसे करनी होगी दिन की शुरुआत.

98 किलो की महिला ने इस सिंपल डाइट प्लान से घटाया 20 किलो वजन, ये रहा सुबह से शाम तक का डाइट प्लान
वजन कम कैसे करें?
NDTV

वजन कम करना है तो क्या खाएं? वेट लॉस के लिए क्या करें? जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके दिमाग में हमेशा यही सवाल चलता रहता है कि ऐसा क्या करें जिससे बिना ज्यादा मेहनत के वजन कम हो जाए. इन सभी सवालों का जवाब दिया है आदित्य भार्गव ने गुंजनशाउट्स पॉडकास्ट में.

बातचीत में अदिति ने बताया: "मैं फरवरी में मेलबर्न पहुंची थी और अगले ही महीने लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी. लंबे समय तक बैठे रहने के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा. वजन कम करने के लिए उन्होंने जिम भी जॉइन किया और कई तरह के घरेलू उपाय अपनाए, लेकिन रिजल्ट जीरो रहा.

बढ़ता वजन न सिर्फ उनकी पर्सनालिटी खराब कर रहा था, बल्कि उन्हें कई तरह की बीमारियों का शिकार भी बना रहा था.

यहां देखिए वीडियो...

फिर क्या आदित्य ने फैसला किया कि वे अब वजन कम करके रहेगी. जब स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगीं, तब उन्होंने वजन घटाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम से जुड़ने का फैसला किया. यह क ऑनलाइन फिटनेस और न्यूट्रिशन कम्युनिटी है, जिसकी स्थापना गनजन तनेजा ने की है. इसके जरिए उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा को एक नई दिशा दी.

फिर क्या आदित्य ने फैसला किया कि वे अब वजन कम करके रहेगी. उन्होंने अपनी डाइट में कुछ बदलाव किए. पॉडकास्ट में आदित्य भार्गव ने उस डाइट के बारे में खुलकर बात की, जिसकी मदद से उन्होंने नियमित एक्सरसाइज के साथ 20 किलो वजन कम किया. 

क्या हैं उनकी सुबह से शाम की जादुई डाइट?

  1. सुबह: चिया सीड्स का पानी, अदरक-नींबू पानी, सौंफ और अजवाइन का पानी, साथ में एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स से दिन की शुरुआत करना. 
  2. नाश्ता: फिर ब्रेकफास्ट में एवोकाडो टोस्ट, पोहा, एयर-फ्राइड ब्रेड पकोड़ा या पीनट बटर टोस्ट खाना. 
  3. मिड-मॉर्निंग स्नैक: कोई भी मौसमी फल खाना. 
  4. दोपहर का खाना: राजमा चावल या कढ़ी चावल के साथ 100 ग्राम सलाद और 100 ग्राम दही जरूरी लेती थीं.
  5. शाम का नाश्ता: ग्रीन टी या कॉफी, रोस्टेड नट्स, भुना मखाना, भेल या खाखरा के साथ शाम का नाश्ता इंजॉय करना. 
  6. रात का खाना: दाल-चावल, रागी या बाजरे की रोटी, सब्जियां, बीन्स या पुलाव के साथ दिन को एंड करना. 

इतना ही नहीं, डाइट के अलावा उन्होंने रोजाना पर्याप्त पानी भी पिया, जिससे उन्हें मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन (मसल स्पैज्म) से भी राहत मिली.

इसे भी पढ़ें: रोजाना 5 से 6 भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss Diet Plan, Weight Loss, Deit Tips, Weight Management
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com