वजन कम करना है तो क्या खाएं? वेट लॉस के लिए क्या करें? जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके दिमाग में हमेशा यही सवाल चलता रहता है कि ऐसा क्या करें जिससे बिना ज्यादा मेहनत के वजन कम हो जाए. इन सभी सवालों का जवाब दिया है आदित्य भार्गव ने गुंजनशाउट्स पॉडकास्ट में.
बातचीत में आदित्य ने बताया: "मैं फरवरी में मेलबर्न पहुंची थी और अगले ही महीने लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी. लंबे समय तक बैठे रहने के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा. वजन कम करने के लिए उन्होंने जिम भी जॉइन किया और कई तरह के घरेलू उपाय अपनाए, लेकिन रिजल्ट जीरो रहा.
बढ़ता वजन न सिर्फ उनकी पर्सनालिटी खराब कर रहा था, बल्कि उन्हें कई तरह की बीमारियों का शिकार भी बना रहा था.
यहां देखिए वीडियो...
फिर क्या आदित्य ने फैसला किया कि वे अब वजन कम करके रहेगी. जब स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगीं, तब उन्होंने वजन घटाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम से जुड़ने का फैसला किया. यह क ऑनलाइन फिटनेस और न्यूट्रिशन कम्युनिटी है, जिसकी स्थापना गनजन तनेजा ने की है. इसके जरिए उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा को एक नई दिशा दी.
फिर क्या आदित्य ने फैसला किया कि वे अब वजन कम करके रहेगी. उन्होंने अपनी डाइट में कुछ बदलाव किए. पॉडकास्ट में आदित्य भार्गव ने उस डाइट के बारे में खुलकर बात की, जिसकी मदद से उन्होंने नियमित एक्सरसाइज के साथ 20 किलो वजन कम किया.
क्या हैं उनकी सुबह से शाम की जादुई डाइट?
- सुबह: चिया सीड्स का पानी, अदरक-नींबू पानी, सौंफ और अजवाइन का पानी, साथ में एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स से दिन की शुरुआत करना.
- नाश्ता: फिर ब्रेकफास्ट में एवोकाडो टोस्ट, पोहा, एयर-फ्राइड ब्रेड पकोड़ा या पीनट बटर टोस्ट खाना.
- मिड-मॉर्निंग स्नैक: कोई भी मौसमी फल खाना.
- दोपहर का खाना: राजमा चावल या कढ़ी चावल के साथ 100 ग्राम सलाद और 100 ग्राम दही जरूरी लेती थीं.
- शाम का नाश्ता: ग्रीन टी या कॉफी, रोस्टेड नट्स, भुना मखाना, भेल या खाखरा के साथ शाम का नाश्ता इंजॉय करना.
- रात का खाना: दाल-चावल, रागी या बाजरे की रोटी, सब्जियां, बीन्स या पुलाव के साथ दिन को एंड करना.
इतना ही नहीं, डाइट के अलावा उन्होंने रोजाना पर्याप्त पानी भी पिया, जिससे उन्हें मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन (मसल स्पैज्म) से भी राहत मिली.
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एनडीटीवी ने बात की दीप्ति खटूजा से. उन्होने कहा कि वजन कम करना एक या दो महीने का खेल नहीं है. यह पूरी तरह से एक्सपर्ट की निगरानी में होना चाहिए. वे कहती हैं कि "हर व्यक्ति की कैलोरी जरूरत अलग होती है. किसी दूसरे का डाइट प्लान कॉपी करने से पहले न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है."
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वजन कम करने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?
वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए सुबह की शुरुआत सादा पानी, नींबू पानी, चिया सीड्स वाला पानी या अदरक-नींबू के पानी से की जा सकती है. हालांकि केवल कोई एक ड्रिंक वजन कम नहीं करती, बल्कि संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ इसका असर दिखाई देता है. इस महिला ने भी अपने दिन की शुरुआत चिया सीड्स, अदरक-नींबू और अन्य हेल्दी ड्रिंक्स से की थी.
क्या चिया सीड्स वजन घटाने में मदद करते हैं?
चिया सीड्स में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है. हालांकि चिया सीड्स कोई जादुई वजन घटाने वाला फूड नहीं है. इसे संतुलित डाइट और सक्रिय जीवनशैली के हिस्से के रूप में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
वजन कम करने के लिए रात में क्या खाना चाहिए?
रात के भोजन में हल्का और संतुलित खाना चुनना बेहतर माना जाता है. इस महिला ने अपने डाइट प्लान में दाल-चावल, रागी या बाजरे की रोटी, सब्जियां, बीन्स और पुलाव जैसे विकल्प शामिल किए थे.
20 किलो वजन कम करने में कितना समय लग सकता है?
यह व्यक्ति की उम्र, शुरुआती वजन, खानपान, गतिविधि स्तर और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है. सभी लोगों के लिए एक जैसा समय तय नहीं किया जा सकता. सुरक्षित और टिकाऊ वजन घटाने के लिए धीरे-धीरे वजन कम करना आमतौर पर बेहतर माना जाता है. इस महिला ने भी डाइट में बदलाव और नियमित एक्सरसाइज के साथ अपना वजन कम किया था.
क्या सिर्फ डाइट से वजन कम किया जा सकता है?
वजन कम करने में डाइट की बड़ी भूमिका होती है, लेकिन बेहतर और टिकाऊ परिणामों के लिए नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और सही लाइफस्टाइल भी जरूरी हैं. इस ट्रांसफॉर्मेशन में भी डाइट के साथ नियमित एक्सरसाइज की भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें: रोजाना 5 से 6 भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया
( डॉक्टर दीप्ति खटूजा FMRI गुरुग्राम में हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट हैं.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं