सुबह खाली पेट आप जो खाते हैं, उससे अक्सर आपके पूरे दिन का मिजाज तय होता है. अगर आप कोई पौष्टिक और फाइबर से भरपूर चीज खाते हैं तो ये आपको दिन भर एनर्जेटिक रखती है. लेकिन अगर आप किसी गलत फूड को चुनते हैं तो इससे आपको दिन भर एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है. साथ ही पेट में जलन या परेशानी होगी. इसलिए, सुबह पेट के लिए हेल्दी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए.
फोर्टिस वसंत कुंज के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य ने इस बारे में विस्तार से बताया कि सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इनसे हर हाल में बचना चाहिए क्योंकि ये पेट की सेहत के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं.
यहां देखिए वीडियो...
खाली पेट कभी न खाएं ये 3 चीजें | Foods To Avoid On Empty Stomach
इन तीन चीजों के बारे में बताते हुए डॉ. वत्स्या ने चेतावनी दी, "खाली पेट कभी भी ये तीन चीजें न खाएं, क्योंकि इससे पेट की सेहत खराब हो सकती है." उन्होंने कहा, "सुबह का खाना ही तय करता है कि बाकी दिन आपके पेट को कैसा महसूस होगा." ये वो 3 चीजें हैं जिन्हें आपको खाली पेट नहीं खाना चाहिए.
खट्टे फल/नींबू पानी
ये बहुत ज्यादा एसिडिक होते हैं और पेट की अंदरूनी परत (लाइनिंग) में जलन पैदा करते हैं. डॉक्टर के अनुसार, खाली पेट खट्टे फल या खट्टी चीजें (जैसे संतरा या नींबू पानी) नहीं खानी चाहिए, क्योंकि ये सीधे पेट की परत में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे एसिडिटी हो सकती है.
ब्लैक कॉफी
डॉ. वत्स्या ने बताया, "ब्लैक कॉफी एसिड शॉक की तरह काम करती है, जिससे पेट फूलने और अचानक एनर्जी कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं." खाली पेट कॉफी पीना पेट के लिए एसिड शॉक जैसा है, क्योंकि यह एसिड के उत्पादन को बहुत ज्यादा बढ़ा देती है, जिससे पेट फूलना, जलन और एनर्जी में अचानक कमी जैसी समस्याएं होती हैं.
मसालेदार खाना
मसालेदार खाना जलन और लंबे समय तक रहने वाली सूजन (इन्फ्लेमेशन) का कारण बन सकता है. डॉक्टर छोले-भटूरे, मिसल पाव, पाव भाजी और कचौड़ी जैसे व्यंजनों से बचने की सलाह देते हैं क्योंकि ये अक्सर काफी मसालेदार होते हैं.
सुबह खाली पेट क्या खा सकते हैं?
- भीगे हुए नट्स
- ओट्स
- केला
- ब्रेड ऑमलेट
- इडली-सांभर
- डोसा-सांभर
- सेब
- और दो उबले अंडे
इसे भी पढ़ें: नींबू लवर्स के लिए! जानें खाने के ऊपर नींबू निचोड़कर खाने से क्या होता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं