विज्ञापन

भीगे बादाम, किशमिश और अखरोट का कमाल, रोज खाने से मिलेंगे अनगिनत लाभ

चरक संहिता के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स भिगोने से मेवों में मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे वे आसानी से पच जाते हैं और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है.

भीगे बादाम, किशमिश और अखरोट का कमाल, रोज खाने से मिलेंगे अनगिनत लाभ
भीगे हुए मेवे होते हैं सेहत का खजाना.

Soaked Dry Fruits: तेज रफ्तार जीवनशैली में स्वस्थ रहने का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, हालांकि अपने आहार में पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स शामिल करना जरूरी है, लेकिन कई बार हम सभी आवश्यक पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते. सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स खाने के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं. दादी-नानी इसे भिगोकर खाने की सलाह देती हैं और सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई पोषक तत्व एक साथ मिलते हैं और पूरे दिन आपका शरीर एनर्जी से भरा रहता है.

आयुर्वेद के अनुसार, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और पाचन भी बेहतर रहता है. चरक संहिता के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स भिगोने से मेवों में मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे वे आसानी से पच जाते हैं और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बादाम

चरक संहिता के अनुसार, सुबह-सुबह बादाम को भिगोकर खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है. साथ ही यह त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है.

अखरोट

अखरोट में मौजूद फाइबर और प्रोटीन भूख को कम करने और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने और स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद मिलती है.

किशमिश 

किशमिश गर्म होती है. ऐसे में इसे भिगोकर खाने से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती. साथ ही यह शरीर में खून की कमी भी पूरी करता है.

ये भी पढ़ें: 1, 2 या 3 नहीं, अनगिनत पोषक तत्वों से भरा है ये फल, जानें किन लोगों को करना चाहिए Chiku का सेवन

खजूर 

खजूर को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी. इसमें पाया जाने वाला ऑर्गेनिक सल्फर सीजनल एनर्जी को खत्म कर सकता है. यह हार्ट और नसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है.

अंजीर 

अंजीर एक काफी गर्म ड्राई फ्रूट होता है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल संतुलित मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है कि अंजीर कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर को ताकत देने का काम करता है. पानी में भिगोने से यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है. महिलाओं से जुड़ी बीमारियों और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अंजीर फायदेमंद माना जाता है.

काजू

काजू में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही यह याददाश्त को और बेहतर बनाते हैं.

मूंगफली

भीगी हुई मूंगफली आपके बाल और स्किन के लिए बहुत अच्छी है, इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों को और भी बेहतर बनाते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com