सुबह-सुबह खाली पेट हेल्दी चीजें खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट हर तरह का फल खाना सही नहीं होता है. कुछ ऐसे फल भी होते हैं, जिसका सेवन करने से आपकी सेहत पर खराब हो सकती है. जी हां, कुछ फलों में मौजूद प्राकृतिक अम्ल , शुगर और फाइबर पेट में जलन, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है. इसलिए इन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए. यहां जानते हैं खाली पेट किन-किन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए?
मौसंबी और नींबू जैसे खट्टे फल
खाली पेट संतरा, नींबू जैसे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए. दरअसल, इन फलों में साइट्रिक एसिड होता है. ऐसे में अघर आप इन फलों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है. इसलिए इन फलों का सेवन बिल्कुल भी न करें.
बहुत पका हुआ केला
पके हुए केले भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए. कुछ लोगों में खाली पेट केला खाने से अचानक ब्लड शुगर बढ़ सकती है. इससे थोड़ी देर बाद कमजोरी या सुस्ती महसूस हो सकती है. ऐसे में अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है, तो कोशिश करें कि खाली पेट केला न खाएं.

खाली पेट न खाएं आम
अगर आप खाली पेट हैं, तो आम का सेवन न करें. दरअसल, आम में नैचुरल शुगर और फाइबर की काफी ज्यादा मात्रा होती है. अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे गैस, पेट फूलना, अपच जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए इसका सेवन करने से बचें.
अनानास खाने से हो सकती है परेशानी
खाली पेट अनानास का सेवन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है. ये संवेदनशील पेट वाले लोगों में एसिडिटी और पेट में जलन की परेशानी को बढ़ा सकता है. इसलिए इसका सेवन करने से बचें.
खाली पेट कौन से फल खा सकते हैं?
खाली पेट कुछ फलों को खाया जा सकता है, जिसमें पपीता, खरबूजा, चीकू, तरबूज जैसे फल शामिल है. ये फल एसिडिक नहीं होते हैं, इसलिए इन्हें खाली पेट खाने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है.
ये भी पढ़ें - कब्ज और गैस की समस्या का रामबाण उपाय है सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं