विज्ञापन

बीमारियों को काट देता है कांटों से भरा नागफनी का फल, फायदे जानकर उड़ जाएंगे होश

कांटों से भरे नागफनी के फल को देखा है? स्वाद में रसीला और सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है प्रिकली पियर, जानें इसके गजब के फायदे.

बीमारियों को काट देता है कांटों से भरा नागफनी का फल, फायदे जानकर उड़ जाएंगे होश
नागफनी का पौधा कैसा होता है?
NDTV

जब हम नागफनी या कैक्टस का नाम सुनते हैं, तो दिमाग में सिर्फ कांटे और रेगिस्तानी पौधे ही आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी कांटेदार पौधे पर एक बहुत ही गुणकारी और रसीला फल उगता है? इसे 'प्रिकली पियर' (Prickly Pear) या नागफनी का फल कहा जाता है. दिखने में यह भले ही थोड़ा अजीब लगे, पर सेहत के मामले में इसके फायदे किसी वरदान से कम नहीं हैं. हमारे देश में बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं, जबकि आयुर्वेद और पारंपरिक नुस्खों में इसे काफी महत्व दिया गया है. नेवादा विश्वविद्यालय, रेनो के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी एंड नेचुरल रिसोर्सेज में की गई रिसर्च में भी इसके फायदों के बारे में बताया गया है.

नागफनी का फल खाने के फायदे?

पेट को रखता है बिल्कुल दुरुस्त

आजकल गलत खान-पान की वजह से कब्ज, गैस और बदहजमी आम बात हो गई है. नागफनी के फल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसे खाने से पेट की सफाई बहुत अच्छे से होती है. अगर आपको अक्सर पेट भारी रहता है या खाना ठीक से पचता नहीं है, तो यह फल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.

इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए:

मौसम बदलते ही जिन लोगों को जल्दी सर्दी-जुकाम या कमजोरी घेर लेती है, उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है.  नागफनी के फल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स कूट-कूट कर भरे होते हैं. ये तत्व शरीर की अंदरूनी ताकत को बढ़ाते हैं ताकि बीमारियां आसानी से पास न फटक सकें.

वजन घटाने में मददगार:

जो लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं और जिम या डाइटिंग करके थक चुके हैं, वे इस फल को अपना सकते हैं. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, जिसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, इससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और वजन कंट्रोल में रहने लगता है.

दिल की सेहत का रखे ख्याल:

दिल को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक रहना बहुत जरूरी है. इस फल में कुछ ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. जब दिल की नलियां साफ रहती हैं, तो खून का दौरा भी सही से चलता है और दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक टल जाता है. 

त्वचा पर लाता है कुदरती चमक:

महंगी क्रीम लगाने के बजाय अगर अंदरूनी सेहत पर ध्यान दिया जाए, तो चेहरा अपने आप चमकने लगता है. नागफनी के फल में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की कोशिकाओं को अंदर से पोषित करते हैं, इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और उम्र से पहले आने वाली झुर्रियां भी दूर रहती हैं.

सावधानियां:

इस फल को छीलते समय बहुत ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इसके छिलके पर बहुत बारीक और खतरनाक कांटे होते हैं, जो हाथों में चुभ सकते हैं, इसलिए इसे हमेशा दस्ताने पहनकर या सावधानी से साफ करके ही खाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिजली मिस्त्री से मास्टरशेफ जज बनने का सफर: एंडी एलन की दिल छू लेने वाली कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagfani, Nagfani Plant Benefits, Cactus Fruit, Cactus Fruit Benefits, Nagfani Ka Paudha Lagana Chahiye Ya Nahi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com