पूरे दिन एक्टिव बने रहने के लिए लोग अच्छी और हेल्दी डाइट लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिन चीजों को हेल्दी समझकर अपनी डाइट में शामिल करते हैं, वो हमारी एनर्जी को कम करने का कारण बनती है. आपको बता दें कि सिर्फ जंक फूड ही नहीं, बल्कि कुछ हेल्दी ड्रिंक्स और फूड आइटम्स हैं जो आपके शरीर में अचानक एनर्जी बढ़ाने के बाद उसे तेजी से गिरा देती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने उन चीजों की लिस्ट शेयर की है जो आपकी एनर्जी को लो करने का काम करती हैं.
फ्रेश फ्रूट जूस
फलों का सेवन हेल्दी माना जाता है, लेकिन जब इसका जूस निकालते हैं तो इसका फाइबर कम हो जाता है. ऐसे में हमारी बॉडी में शुगर ज्यादा जाती है, फाइबर कम होता है. इसको पीने के बाद एनर्जी कुछ देर के लिए फील होती है, लेकिन कुछ देर बाद ही ब्लड शुगर तेजी से गिर सकती है और थकान महसूस होती है.
कैफीन
कैफीन युक्त चीजें जैसे कॉफी, चाय आदि का सेवन करने से शरीर को कुछ देर के लिए एनर्जी फील होती है. कई लोगों का सिरदर्द दूर होता है. लेकिन ये शरीर को बाद में बर्नआउट करती है.
क्रीमी पास्ता/ हैवी व्हाइट राइस
क्रीमी पास्ता और हैवी व्हाइट राइस का सेवन भी आपकी एनर्जी लेवल को लो करता है. इनको डायजेस्ट करने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. जिसकी वजह से बॉडी को ज्यादा एनर्जी लगानी पड़ती है और फिर शरीर थका हुआ फील होता है.
शुगर-फ्री एनर्जी ड्रिंक्स
एनर्जी ड्रिंक्स का नाम तो एनर्जी होता है लेकिन ये आपके शरीर को एनर्जी नहीं देती हैं. इसमें पाए जाने वाले ऑर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स आपकी एनर्जी और स्लीप को डिस्टर्ब करते हैं.
बिस्कुट
बिस्कुट रिफाइंड फ्लॉर और चीनी से मिलकर बने होते हैं. जो शरीर की एनर्जी को लो करते हैं. इनका सेवन एनर्जी को तेजी से गिराता है.
एक्सपर्ट कहती हैं कि ऐसा नहीं है कि आपको इनका सेवन पूरी तरह से बंद कर देना है. लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें.
ये भी पढ़ें: क्या आपके घर भी आ रहा है मिलावटी दूध? एक्सपर्ट से जानें पानी, स्टार्च और ऑयल की मिलावट पहचानने का आसान तरीका
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं