- शरीर में फोलिक एसिड कई बीमारियों से लड़ने में करता है मदद.
- कई फूड्स हैं जो शरीर में फोलिक एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं.
- फोलिक एसिड बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है.
Health Benefits Of Folic Acid: फोलेट एक प्राकृतिक विटामिन-बी है, जो कुछ खाद्य पदार्थ (हरी पत्तेदार सब्जियों, खट्टे फल और फलियों) में पाया जाता है. वहीं, फोलिक एसिड (Folic Acid) एक अप्राकृतिक फोलेट है, जिसका इस्तेमाल एक सप्लीमेंट के रूप में फोलेट की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है. हमारे शरीर को प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. शरीर को स्वस्थ रहने और बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक फोलिक एसिड भी है. फोलिक एसिड के फायदे (Folic Acid Benefits) कई होते हैं. अगर शरीर में फोलिक एसिड की कमी (Folic Acid Deficiency) हो जाए तो कई बीमारियों के होने की आशंका रहती है. शरीर में फोलिक एसिड के स्वास्थ्य लाभ कमाल (Folic Acid Health Benefits) के होते हैं.
कई लोगों का सवाल होता है कि फोलिक एसिड (Folic Acid) किया होता है? तो यहां हम आपको बताएंगे फोलिक एसिड के बारे में सब कुछ. फोलिक एसिड शरीर में नए रेड ब्लड सेल यानी लाल रक्त कोशिकाओं को बनने में मदद कर सकता है. शरीर में इसकी कमी के कारण मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है. फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए (Folic Acid For Pregnant Women) काफी जरूरी होता है. हर व्यक्ति को फोलिक एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करना जरूरी है. यहां जानें क्या होता है फोलिक एसिड और शरीर में फोलिक एसिड के फायदे...
-
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
क्या होता है फोलिक एसिड? | What Is Folic Acid?
फोलिक एसिड हमारे शरीर में एक पोषक तत्व के रूप में काम करता है. फोलिक एसिड को विटामिन-बी के नाम से भी जाना जाता है. यह मुख्य रूप से खट्टे फलों, फलियों और हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है. आमतौर पर इसकी पूर्ति हमें किसी न किसी खाद्य पदार्थ के जरिए हो ही जाती है लेकिन कुछ विशेष स्थिति में इसकी कमी होने पर हम कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं,
Folic Acid Benefits: फोलिक एसिड की कमी को कई फूड्स खाकर दूर किया जा सकता है फोलिक एसिड लेने के लिए खाएं ये चीजें | Eat These Foods To Take Folic Acid
फोलिक एसिड पालक, सलाद पत्ता और ब्रोकली, बीन्स और मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, साबुत अनाज, सी फूड, अंडा, मटर और सिट्रस फलों में भरपूर रूप से पाया जाता है. यहां जानें फोलिक एसिड के फायदे.
फोलिक एसिड के होते हैं ये शानदार फायदे | Excellent Health Benefits Of Folic Acid
1. बालों का झड़ना रोकने के लिए फायदेमंद
फोलिक एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करने से आपको बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. हमारे खराब खान-पान के कारण उन्हें पर्याप्त रूप से फोलिक एसिड की मात्रा नहीं मिल पाती है. इस कारण से ऐसे लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आपके बाल बिना वजह के झड़ रहे हैं तो शरीर में फोलिक एसिड कमी भी एक वजह हो सकती है.
Folic Acid For Hair: फोलिक एसिड बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है2. यौन क्षमता बनाए रखने में असरदार
फोलिक एसिड की कमी यौन क्षमता पर पड़ सकती है. कई शोधों में सामने आया है कि फोलिक एसिड का सेवन करने से पुरुषों की इनफर्टिलिटी क्षमता में सुधार किया जा सकता है. इस समस्या से बचे रहने के लिए पुरुष नियमित रूप से अंडे का भी सेवन कर सकते हैं. साथ ही यहां बताए गई चीजों का सेवन करने से यौन क्षमता की कमी को दूर किया जा सकता है.
3. गर्भावस्था में है लाभदायक
फोलिक एसिड का सबसे ज्यादा लाभ गर्भावस्था में होता है. फोलिक एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास और उसके मस्तिष्क को विकसित बनाने के लिए बहुत काफी जरूरी माना जाता है. गर्भावस्था के दौरान शरीर में फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होना जरूरी है. फोलिक एसिड की कमी को दूर करने के लिए कई लोग इसकी टेबलेट भी लेते हैं.

4. स्ट्रेस से दिलाता है राहत
हमारे जीवन में स्ट्रेस होने के कई कारण होते हैं. इसके लिए हम न जाने क्या क्या करते हैं लेकिन अगर आप स्ट्रेस से राहत पाना चाहते हैं तो फोलिक एसिड की मात्रा के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं. कई ऐसी चीजें जिनमें फोलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है. अगर आफ इन चीजों का रोजाना सेवन करते है तो स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं