Methi Seeds For Cholesterol: किचन में मौजूद मेथी दाना या मेथी के बीज एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद को बढ़ाने के लिए तड़का लगाया जाता है. मेथी को अचार बनाने में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मेथी के दाने का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. मेथी के बीज में मौजूद गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं मेथी के बीज के इस्तेमाल से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. आपको बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल. शरीर में बढ़ा हुआ और घटा हुआ कोलेस्ट्रॉल दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मेथी से कैसे कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल.
मेथी के बीज फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड, कॉपर जैसे मिनरल्स के साथ ही ए, बी, सी और के जैसे जरूरी विटामिन्स का बेहतरीन स्रोत है. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- दूध से बनी चाय की जगह इस हर्बल टी से करें अपने दिन की शुरूआत, सालों पुरानी कब्ज से झटपट मिलेगा छुटकारा

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें मेथी के बीज का सेवन- (How To Use Fenugreek Seeds For Cholesterol)
मेथी के बीज का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए सुबह पानी में मेथी के बीज को उबाल लें. फिर इस पानी को छानकर पी लें. इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये वजन को घटाने में मददगार है. इसके अलावा आप मेथी के बीज को चबाकर भी खा सकते हैं. अगर आप ऐसे नहीं खा सकते हैं. तो इसका दाल, सब्जी में तड़का लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं